बस्ती में मतदान को लेकर उत्सुक दिखे मतदाता

बस्ती। जिले आज में छठे चरण के मतदान चल रहा है जिले के 1500 मतदान केंद्रों के 2470 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जा रहा है। बस्ती जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 53 हजार 88 नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले में इस बार 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 लाख 8 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर कर रहे हैं। जिसमें 10 लाख 14 हजार 524 पुरुष और 8 लाख 93 हजार 370 महिला एवं 149 थर्ड जेंडर मतदाता है l जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि जिले में पांच विधानसभाओं के 1500 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की टीम बूथों पर भ्रमण करती रहेगी उन्होंने बताया कि जिले में 56 आदर्श बूथ और 5 पिंक बुथ और 1500 डिजिटल कैमरा, 100 वीडियो कैमरा के अलावा 230 माइक्रो ऑब्जर्वर और 1235 वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है l
क्या है बस्ती जिले का इतिहास
बस्ती जिला 5 मई 1965 में वजूद में आया, इस से पहले यह गोरखपुर जिले के तहसील के रूप में जाना जाता था, पहले बस्ती जिले में 14 विधानसभा सीट थी, 1986 में 5 विधानसभा सीट को अलग कर सिद्धार्थनगर जिला बनाया गया, 1997 में बसपा ने तीन और सीट को अलग कर संतकबीरनगर जिला बनाया,मौजूदा समय में बस्ती जिले में कुल 5 विधानसभाएं बस्ती सदर, हर्रैया, कप्तानगंज, रूधौली और महादेवा सुरक्षित है, बस्ती जिले की कुल आबादी 2897997 है, जिसमें से 1908043 वोटर हैं, जो कुल आबादी का 65.84 प्रतिशत है, इस में से 1014524 पुरूष और 893370 महिला और 149 थर्ड जेंडर वोटर हैं, जेंडर रेशियो 881 है, साक्षरता का औसत 89.94 प्रतिशत है, जिले की कुल आबादी का 88 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।
बस्ती जिले की 5 विधानसभाओं में 6 वें चरण में 3 मार्च को मतदान होना है, जिले के 2470 बूथों पर 19.08 लाख मतदाता 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, वोटिंग के लिए जिले में 1500 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां के 2470 बूथों पर मतदान होगा,इनमें 112 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र, 122 अतिसंवेदनशील बूथ, यहां सुरक्षा के लिए 88 कम्पनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है, 9 फ्लाइंग स्काट, 9 स्टेटिक सर्विलांस टीम भी लगाई गई है, चुनाव कराने के लिए 10876 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है
1. हर्रैया विधानसभा 307
हर्रैया विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी के अजय सिंह ने चुनाव जीत कर भगवा लहराया था, अजय सिंह को 97014 वोट मिले थे, सपा से राज किशोर सिंह को 660908 वोट और बीएसपी से विपिन शुक्ला को 38749 वोट मिले थे, 2022 के चुनाव में बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक अजय सिंह पर भरोसा जताया है वहीं सपा ने त्रयम्बक पाठक और बीएसपी ने सपा से बसपा में शामिल हुए राज किशोर सिंह को टिकट दिया है, कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार लाबोनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है, राजकिशोर सिंह के बसपा में आने से यहां पर इस बार त्रिकोड़ीय लड़ाई नजर आ रही है, राजकिशोर सिंह 2002 में पहली बार बसपा से चुनाव जीते थे इस के बाद दो बार सपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे
हर्रैया विधानसभा में वोटर और जातीगत समीकरण
2022 के चुनाव में हर्रैया विधानसभा में कुल 387889 मतदाता हैं, इन में 183670 महिला वोटर, 204205 पुरूष मतदाता, 14 अन्य मतदाता हैं, जातिगत समीकरण की बात की जाए तो हर्रैया विधानसभा में ब्रहम्ण करीब 60 हजार, कुर्मी 45 हजार, छत्रिय 40 हजार,यादव 25 हजार,चौहान 16 हजार,अनुसूचित जाति 70 हजार,कायस्थ 5 हजार और मुस्लिम 27 हजार वोटर हैं
2.कप्तानगंज विधानसभा 308
कप्तानगंज विधानसभा में 2017 में बीजेपी के चन्द्र प्रकाश चुनाव जीते थे, चन्द्र प्रकाश शुक्ला पहली बार चुनाव लड़े और चुनाव जीते, इस बार भी बीजेपी ने उन के ऊपर भरोसा जताया, चन्द्र प्रकाश शुक्ला को 2017 में 70527 वोट मिले थे, बसपा के राम प्रसाद चौधरी को 63700 वोट मिले थे, कांग्रेस के किंकर सिंह को 60142 वोट मिला था, 2022 की बात की जाए तो बीजेपी से चन्द्र प्रकाश शुक्ला मैदान में हैं वहीं बसपा से सपा में शामिल हुए राम प्रसाद चौधरी के बेटे कवीन्द्र चौधरी सपा से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं जहीर अहमद बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक अम्बिका सिंह को टिकट दिया है, इस सीट पर बीजेपी और सपा में सीधी टक्कर नजर आ रही है, कुर्मी समाज के बड़े नेता राम प्रसाद चौधरी का बेटा कवीन्द्र चौधरी सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं, राम प्रसाद चौधरी कप्तानगंज विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे हैं।
कप्तानगंज विधानसभा में वोटर और जातिगत समीकरण
कप्तानगंज विधानसभा के 2022 के चुनाव में कुल 364595 मतदाता हैं, जिसमें 172461 महिला वोटर, 192114 पुरूष और 20 अन्य मतदाता हैं, जातीय समीकरण की बात की जाए तो 69 हजार कुर्मी,43 हजार ब्रहम्ण,25 हजार यादव,20 हजार क्षत्रिय,13 हजार राजभर, 10 हजार मौर्या, हजार वैश्य, 70 हजार अनुसूचित व 40 हजार मुस्लिम मतदाता हैं।
3. रूधौली विधानसभा 309
रूधौली विधानसभा सीट पर बीजेपी के संजय प्रताप जायसवाल चुनाव जीते थे, उन को 90228 वोट मिला था, बसपा के राजेन्द्र चौधरी को 68432 वोट और कांग्रेस के सईद अहमद को 51743 वोट मिला था, 2022 की बात की जाए तो इस बार संजय जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल को बीजेपी ने टिकट दिया है, बसपा से सपा में शामिल हुए राजेन्द्र चौधरी सपा प्रत्याशी हैं, वहीं बसपा ने अशोक मिश्रा और कांग्रेस ने बसंत चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है,यहां पर बीजेपी और सपा में सीधी टक्कर नजर आ रही है।
रूधौली विधानसभा में वोटर और जातिगत समीकरण
2022 के चुनाव में रूधौली विधानसभा में कुल 429279 मतदाता हैं, जिसमें 200792 महिला, 228450 पुरूष और 37 अन्य मतदाता हैं, जातीय समीकरण की बात की जाए तो 73 हजार कुर्मी, 41 हजार ब्रहम्ण, 29 हजार यादव, 21 हजार क्षत्रिय,75 हजार अनुसूचित व 90 हजार मुस्लिम मतदाता हैं।
4. बस्ती सदर विधानसभा 310
बस्ती सदर विधानसभा 2017 का चुनाव बीजेपी के दयाराम चौधरी जीते थे, दयाराम चौधरी को 92697 वोट मिला था, सपा के महेन्द्र नाथ यादव को 50103 वोट और बसपा के जीतेन्द्र चौधरी को 49538 वोट मिले थे, 2022 के चुनाव में बीजेपी ने दयाराम चौधरी पर भरोसा जताया, सपा ने महेन्द्र नाथ यादव को टिकट दिया वहीं बसपा ने आलोक रंजन वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, कांग्रेस ने देवेन्द्र श्रीवास्तव को टिकट दिया है, बस्ती सदर सीट पर बीजेपी और सपा में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।
बस्ती सदर विधानसभा में वोटर और जातिगत समीकरण
2022 के विधानसभा चुनाव में बस्ती सदर विधानसभा में 369150 मतदाता हैं, 171616 महिला, 197506 पुरूष और 28 अन्य मतदाता हैं, जातीय समीकरण की बात की जाए तो 55 हजार ब्रहम्ण, 37 हजार कुर्मी, 28 हजार यादव,25 हजार क्षत्रिय,15 हजार वैश्य, 13 हजार कायस्थ,7 हजार भूमिहार, 55 हजार अनुसूचित व 43 हजार मुस्लिम मतदाता हैं।
5. महादेवा विधानसभा सुरक्षित 311
महादेवा विधानसभा सीट से 2017 में रवी सोनकर ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था, रवी सोनकर को 82429 वोट मिले, बसपा के दूधराम को 56545 वोट मिले वहीं सपा के राम करन आर्या को 47914 वोट मिले थे, 2022 के चुनाव में रवी सोनकर बीजेपी के उम्मीदवार हैं वहीं सपा-शुभासपा के गठबंधन से सुभासपा के टिकट पर दूधराम मौदान में हैं, बसपा से लक्ष्मीकांत खरवार और कांग्रेस के बृजेश आर्या चुनावी मैदान में हैं, बसपा प्रत्याशी अम्बेडकरनगर से चुनाव लड़ने बस्ती आए हैं, जिसकी वजह से बीजेपी और सपा में आमने सामने टक्कर नजर आ रही है।
महादेवा सदर विधानसभा में वोटर और जातिगत समीकरण
2022 के चुनाव में महादेवा विधानसभा में 357130 मतदाता हैं, 164831 महिला, 192249 पुरूष व 50 अन्य मतदाता हैं, जातीय समीकरण की बात की जाए तो 59 हजार कुर्मी, 28 हजार यादव, 20 हजार ब्रहम्ण, 18 हजार क्षत्रिय , 14 हजार निषाद, 80 हजार अनुसूचित, 39 हजार मुस्लिम मतदाता हैं।
About The Author
बस्ती। जिले आज में छठे चरण के मतदान चल रहा है जिले के 1500 मतदान…