पाऊं में फंसे बेरोजगार बिहारी मजदूरों को कांग्रेसी नेता अमर बहादुर शुक्ल ने दी खाद्य सामग्री

गायघाट, बस्ती। लॉकडाउन में फसे बिहार के औरंगाबाद जिले के आठ मजदूर जो काम न मिलने की दशा में भोजन की व्यवस्था हेतु परेशान थे। इस बात की सूचना मिलने पर बस्ती जनपद स्थित कांग्रेस पार्टी से कुदरहा ब्लाक के अध्यक्ष अमर बहादुर उर्फ तप्पे शुक्ल ने मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री वितरित किया। और जनता से सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील भी किया।
सरयू नहर की सफाई हेतु मजदूर कार्य कर रहे थे। जिसमें बिहार प्रदेश के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से एक माह पूर्व काम करने आए तीन महिला और पांच पुरुष कुल आठ मजदूर लॉकडाउन होने के कारण घर वापस नहीं जा सके थे। बेरोजगार मजदूरों की परेशानी देख कांग्रेस पार्टी से कुदरहा ब्लाक के अध्यक्ष अमर बहादुर उर्फ तप्पे शुक्ल ने तत्काल खाद्य सामग्री आटा, चावल और बिस्किट देव प्रसाद, एतवरिया देवी, कल्लू प्रसाद, बन्नी देवी, शंकर प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, छोटू, रेनू कुमारी सहित आठ मजदूरो में वितरित किया।
कांग्रेसी नेता श्री शुक्ल ने कोरोना महामारी को हराने में अपना सहयोग देने और सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की। खाद्य सामग्री वितरण के समय भगवती शुक्ल, बीडीसी राम कलेश, वेंकटेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
About The Author
गायघाट, बस्ती। लॉकडाउन में फसे बिहार के औरंगाबाद जिले के आठ मजदूर जो काम न…