यूपी में मानसून कब आ रहा है? || भीषण गर्मी नें यूपी में पचासों सालों का तोड़ा रिकॉर्ड, अब इस दिन से मिलेगी राहत
monsoon update in up 2024

Up Weather News || यूपी समेत समूचे उत्तर भारत मे इस समय भीषण गर्मी के साथ चढ़ता पारा सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात के समय में भी तपिस भरी गर्मी ने पचासों साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया है। वहीं इस बार की प्रचंड गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह 11 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा स् हो जाता है। भीषण लू के कारण लोग घरों में दुबक जा रहे हैं वहीं तापमान अधिक होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी अब साथ नही दे रहे हैं। ऐसे में अब लोगों को बस इंतजार है मानसूनी बारिस का लोग बहुत ही बेसब्री से मानसूनी बारिस का इंतजार कर रहे हैं। जिससे लंबे समय से चल रहे इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके। हालांकि बुधवार की सुबह पूर्वांचल के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है और कुछ स्थानों पर बूंदाबादी भी हुई है। आसार जताए जा रहे हैं कि तीन दिन बाद यानी 23 से 24 जून के आसपास मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और यूपी में मानसून सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद इस भीषण गर्मी से कुछ निजात मिलने के आसार हैं।
बता दें अभी समूचे यूपी में बुधवार और गुरुवार के लिए रेड अलर्ट है वहीं शुक्रवार व शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को यूपी में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, बारिश और आंधी चलने का अनुमान जताया है। उम्मीद जताई गई है कि 24 जून के बाद एक बार समूचे यूपी में लोगों को तपिस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
36 साल बाद लखनऊ में सबसे गर्म रात
यूपी की राजधानी लखनऊ में इस बार जून की 36 साल बाद सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। यहां सोमवार व मंगलवार की रात में न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा। लखनऊ में इसके पहले 1998 की आठ जून को भी 32.6 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था। मंगलवार से पहले सोमवार को 46 डिग्री तापमान के साथ अधिकतम तापमान का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके पहले 2014 की छह जून को अधिकतम पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में लोग अब दिन में 11 बजे के बाद से घरों ने निकलने के लिए हिचक रहे हैं, बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकल रहे हैं वहीं शाम 6 बजे के बाद ही सड़कों व बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है।
अब उत्तर प्रदेश में इस दिन से राहत की उम्मीद
समूचा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी के चलते तप रहा है। दिन में लू के साथ गर्म रातें लोगों को काफी परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के अधिकांस हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में लू का भी अलर्ट है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश जैसी स्थिति बनने से भीषण गर्मी पर ब्रेक लगने की उम्मीद बनती दिखने लगी है। मानना है कि तीन दिन बाद यानी 23 से 24 जून के आसपास मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और यूपी में मानसून सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद इस भीषण गर्मी से कुछ निजात मिलने के आसार हैं।