अक्टूबर में पंद्रह दिन बन्द रहेंगे बैंक, अभी से कर लें कामकाज की प्लानिंग

Google News
अक्टूबर में पंद्रह दिन बन्द रहेंगे बैंक, अभी से कर लें कामकाज की प्लानिंग

 

काम की खबर

अक्टूबर में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। दशहरा, महानवमी से लेकर वारावफ़ात जैसे मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। सभी त्योहारों के साथ रविवार के अवकाश को शामिल कर लें तो इस बार अक्टूबर के महीने में बैंक केवल आधे महीने ही खुलेंगे। क्योंकि इस बार राजपत्रित अवकाश, स्थानीय और दूसरा-चौथा शनिवार व रविवार मिलाकर के बैंकों में करीब 15 दिन छुट्टियां रहेंगी। अगर इस को लेकर अभी से प्लानिंग नही की तो त्योहार के दौरान नकदी की जरूरत पड़ने से लेकर बैंक से जुड़े कामकाज निपटाने में मुश्किल हो सकती है। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए एटीएम में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था रहेगी और ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग भी चलती रहेगी, जिससे लोगों को काफी कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छुट्टियों की शुरुआत इस बार दो अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती से होगी, जो शुक्रवार को पड़ेगा।

यह हैं छुट्टियां
भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट के अनुसार अक्टूबर माह में दूर्गा पूजा, महासप्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात/लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/महर्षि वाल्मीकि जयंती/कुमार पूर्णिमा के मौके पर अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

कब और कहां बंद रहेंगे बैंक
02 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती गजटेड छुट्टी
04 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
08 अक्टूबर गुरुवार चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी
10 अक्टूबर शनिवार दूसरा शनिवार अवकाश
11 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
17 अक्टूबर शनिवार कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही स्थानीय छुट्टी
18 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी
24 अक्टूबर शनिवार महाअष्टमी/महानवमी स्थानीय छुट्टी
25 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबर सोमवार दुर्गा पूजा (विजयादशमी)/ अभिगमन दिवस गजटेड छुट्टी
29 अक्टूबर गुरुवार मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद) स्थानीय छुट्टी
30 अक्टूबर शुक्रवार बारावफात (ईद-ए-मिलाद) गजटेड छुट्टी
31 अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/कुमार पूर्णिमा स्थानीय छुट्टी

हालांकि, यह साफ कर दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा।

Tags:

About The Author

Google News

  काम की खबर अक्टूबर में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। दशहरा, महानवमी से…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान