इस दीपावली पर करें ये 4 आसान अचूक टोटके, मां लक्ष्मी आपको बना देगी मालामाल

Google News
इस दीपावली पर करें ये 4 आसान अचूक टोटके, मां लक्ष्मी आपको बना देगी मालामाल

 

पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542

दीपावली एवं धनतेरस को धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजन-अर्चन करते हैं। जिससे मां लक्ष्मी धन में वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। हर दीपावली पर अगर आप धन की देवी लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करते हैं फिर भी अगर आपके धन में वृद्धि नहीं हो रही है तो हम आज आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो रातों रात आपको मालामाल बना देंगे। यह चार अचूक टोटके करने से ना सिर्फ आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेंगी बल्कि आपके धन में लगातार वृद्धि होती रहेगी।

पहला टोटका-

हर बार की तरह धन की देवी माँ लक्ष्मी का दीपावली पर पूजन करने के बाद भी अगर वे प्रसन्न नहीं हो रही हैं तो आप यह उपाय करना बिल्कुल न भूलें। इस दीपावली के दिन आप एक नई झाडू खरीदे। इस नई झाडू की पूजा कर आप पूरे घर की सफाई नई झाडू से करें। जिसके बाद झाडू को छुपाकर रख दें। साथ ही दीपावली के दिन होने वाली लक्ष्मी पूजन में एक या फिर दो हल्दी की गांठ रखें। लक्ष्मी पूजन होने के बाद इन हल्दी की गांठ को घर में वहां रखें जहां पर आप अपने रूपये-पैसे रखते हो। ऐसा करने से धन में बरकत बढ़ने लगेगी।

दूसरा टोटका-

इस दीपावली पर भी आप अपने घर में कुल देवता और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा कुलरीत के अनुसार करें। इसी के साथ आप एक उपाय यह करें कि दीपावली के दिन होने वाली लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़िया रखें। पीली कौड़ियों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी बहुत ही जल्द प्रसन्न होती है। इस उपाय से आपकी सारी धन संबंधी परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी एवं अटका हुआ धन आना प्रारंभ हो जाएगा।

तीसरा टोटका-

दीपावली दीपक का पर्व है। दीपक की रौशनी हमें अंधेरों में शास्वत प्रकाश प्रदान करती है। इसलिए इस दीपावली आप घर तेल के दीपक जलाएं। इनमें से एक दीपक जलाकर उसमें लौंग डालकर रामभक्त श्री हनुमानजी की आरती करें। घर के अलावा आप किसी भी हनुमान मंदिर जाकर दीपावली के दिन यह जरूर करें। जिससे धन की देवी लक्ष्मी के साथ ही आपके व्यवसाय में महाबली हनुमानजी के आशीर्वाद से बल मिलेगा।

चौथा टोटका-

भारत में दीपावली का त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दीपावली आप विधि पूर्वक धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाए। जिससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा के साथ दरिद्रता बाहर चली जाएगी और मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर में होता रहेगा। जिससे आपके धन में वृद्धि होगी।

हमारे द्वारा बताए गए यह चार आसान और अचूक टोटके आप दीपावली के दिन जरूर करें। यह अचूक उपाय करने से आप जल्दी ही मालामाल हो जाएंगे।

Tags:

About The Author

Google News

  पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542 दीपावली एवं धनतेरस को…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान