भाजपा नेता के निधन से शोक की लहर

अम्बेडकरनगर। भाजपा नेता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वही भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है।
बता दें कि आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के तिहाइतपुर गांव निवासी भाजपा नेता रामशरीक सिंह का रविवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को कम्हरियाघाट पर सैकड़ों नम आंखों के बीच दिवंगत भाजपा नेता का अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा नेता की आकस्मिक निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना चतुर्वेदी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल, दशरथ यादव, गंगा मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, आनंद जायसवाल मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद भगवान पांडे भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी, श्याम नाथ शुक्ला,राहुल पांडेय, पप्पू सिंह, विवेक सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है।