महसों व बनकटी मण्डल में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Google News
 महसों व बनकटी मण्डल में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बस्ती। शुक्रवार को महसों व बनकटी मण्डल प्रवास के दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डारीडीहा, सोनूपार, महसों, पाकरडाड, महादेवा, बररोहिया, पंखोबरी, बनकटी ब्लाक, बनकटी बाजार, मथौली सहित अन्य जगहों पर स्वागत किया। नए जिलाध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता बहुत गदगद दिखे।IMG-20230929-WA0034

कार्यक्रम संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि डारीडीहा में आजाद गोस्वामी, सोनूपार में सुनील पाण्डेय और दिलीप पाण्डेय, महसों में मण्डल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, बोकनार में अनुराग शुक्ल, महादेवा में जगदम्बा शुक्ल, बररोहिया में अरविंद पाल, बनकटी ब्लाक पर प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, उसके बाद एक निजी विद्यालय में परिचयात्मक बैठक हुआ। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर घर मिट्टी भी इकट्ठा किया गया। IMG-20230929-WA0032
कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष का फूल माला, अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। वही कार्यक्रम का संचालन रवि चंद्र पाण्डेय ने किया। जिसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी ने आज एक छोटे से कार्यकर्त्ता का इतना बड़ा दायित्व देकर विश्वास जताया है। इसके लिए वह अपना हर कीमती समय पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए लगाकर जिला में संगठन को पहले से अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव है। इसके लिए उनके द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। ताकी उनकी पार्टी मजबूती से चुनाव में जीत दर्ज कर सके।IMG-20230929-WA0036
इस दौरान पूर्व विधायक रवि सोनकर, राकेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मुन्ना, पिन्टू तिवारी, भानु प्रकाश मिश्र, गजेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष विवेकानन्द शुक्ल, अखिलेश शुक्ल, सुरेंद्र तिवारी, दिव्यांशु दुबे, दीपक सोनी, अंकित पाण्डेय, लाल सिंह, रमेश अग्रहरी, ब्रह्मानन्द शुक्ल, सोनू तिवारी, अमित गुप्ता, शशिभूषण पाण्डेय, दिवाकर सोनी, शशि गौड़ सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:
Google News

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान