यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक एवम पथ संचलन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने किया प्रतिभाग

Google News
यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक एवम पथ संचलन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने किया प्रतिभाग

गायघाट, बस्ती। स्थानीय राम-जानकी मार्ग के पाऊं कस्बा स्थित सोमेश्वर नाथ धाम शिव मन्दिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम एवम पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पथ संचलन कार्यक्रम पाऊं सोमेश्वर नाथ धाम से निकलकर नगर पंचायत गायघाट के दीनदयाल उत्सव वाटिका में समपन्न हुआ। 

IMG_20230328_202023
      मंगलवार को पाऊं कस्बे के सोमेश्वरनाथ धाम के मन्दिर परिसर में आरएसएस के कार्यशाला व पथ संचलन  कार्यक्रम आशीष, अजय नारायण, रामदीन, मनीष, खंड कार्यवाहक राजेश दूबे के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। 

IMG_20230328_201855
      पथ संचलन कार्यक्रम सोमेश्वरनाथ धाम से निकलकर ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग से बनहरा होते हुए नगर पंचायत गायघाट पहुंचा। जहा लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए भारत माता की जय और वन्देमातरम का गगनभेदी नारा लगाया। स्वयंसेवकों का दीनदयाल उत्सव वाटिका में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कलवारी पुलिस कार्यक्रम सम्पन्न होने तक काफिले के साथ चलती नजर आई। 

     IMG_20230328_201802    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड कार्यवाह राजेश दूबे ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में संघ का पथ संचलन कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में गायघाट कस्बे में भी कार्यक्रम हो रहा है। लोगों में अपनी प्राचीन सभ्यता हिंदू नववर्ष को चढ़ बढ़ कर मनाने की परम्परा जोर पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि संघ देश की आजादी में चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया था और वर्तमान में देश के सर्वागीण विकास में अमूल्य योगदान दे रहा है। संघ में जाति आधारित कोई व्यवस्था नही है यहाँ केवल कर्म आधारित व्यवस्था है। हम सब हिन्दू है। हमें जातियों में बंटना नही है। हम सब को मिलकर हिन्दू को संगठित करना है। हमारा समाज पश्चिमी देशों की संगति व सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहा है और कुछ लोग उसे अपना भी रहे है। यह देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। सभी लोग अपने सनातन संस्कृति के आदर्शों को अपनों के बीच चर्चा में अवश्य शामिल करें।

IMG_20230328_201736
        पथ संचलन में मुख्य रूप से विनोद शुक्ला, जानकी प्रसाद, बालकृष्ण त्रिपाठी "पिन्टू बाबा", मनीष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, जनार्दन तिवारी, रविन्द्र गौतम, अभिषेक पाण्डेय, महेश सोनकर, चंद्रशेखर मुन्ना, राघवेंद्र शुक्ला, स्कन्द पाल, प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, संग्राम मौर्या, दिनेशराम, प्रशांत द्विवेदी, मोहन पाल, सुमित दुबे, सुलभ दुबे व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान