UP Board Results Basti Toppers Mark Sheet || यूपी बोर्ड में बस्ती से कौन रहा टॉपर्स, देखें उनकी मार्कशीट

UP Board 2024 Basti Tollers || यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। जिसमे बस्ती जनपद के चार बच्चों ने अपना परचम लहराया है। अगर हम यूपी बोर्ड हाईस्कूल की बात करें तो खुशी त्रिपाठी को हिन्दी में 97, अंग्रेजी में 97, गणित में 97, साइंस में 97, सोशल साइंस में 97 व ड्रॉइंग में 98 अंक मिले हैं। वहीं नुपूर को हिन्दी में 97, अंग्रेजी में 96, मैथ्स में 98, साइंसमें 97, सोशल साइंस में 97 और ड्रॉइंग में 96 अंक मिले हैं।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में बस्ती के दीपक को हिन्दी में 96, अंग्रेजी में 96, फिजिक्स में 97, केमेस्ट्री में 95 और बायोलॉजी में 96 अंक मिले हैं। जया पाठक को हिन्दी में 96, अंग्रेजी में 93, फिजिक्स में 97, केमेस्ट्री में 97 और बायोलॉजी में 97 नंबर मिले हैं। इंटरमीडिएट की मेरिट में जया और दीपक यूपी में टॉप 10वें रैंक पर हैं।