Basti Lok Sabha Chunav Results 2024 Live ||  बस्ती सीट पर सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के सर बंधा जीत का सेहरा || जानें किसको मिले कितने मत

Basti Lok Sabha Chunav Results 2024 Live

Google News
Basti Lok Sabha Chunav Results 2024 Live ||  बस्ती सीट पर सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के सर बंधा जीत का सेहरा || जानें किसको मिले कितने मत

Up Lok Sabha Chunav Results 2024 Live || यूपी के बस्ती लोकसभा सीट पर काफी गहमा गहमी के बीच मतगणना पूरी हुई। मतगणना प्रारम्भ से ही सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी लगातार बढ़त में रहे वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी रहे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने 524756 मत प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को 100958 मतों से पराजित किया। रामप्रसाद चौधरी ने कुल 524756 मत प्राप्त कर करते हुए उनके सर पर जीत का सेहरा बांधा। वहीं भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को 423798 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी लवकुश पटेल को 120964 मत प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान विभिन्न पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला हालांकि स्थिति साफ होते ही भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतगणना स्थल से खिसक लिए।

आपको बता दें देश की आजादी के बाद 1951 में हुए चुनाव में बस्ती लोक सभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उदय शंकर दूबे विजयी हुए थे। वहीं 90 के दशक में इस सीट पर पहली बार कमल खिला था। 1991 से 1999 तक सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा बरकरार रहा। वहीं 2004 और 2009 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की। बात 2014 की करें तो मोदी लहर में हरीश द्विवेदी भाजपा के टिकट पर बस्ती से सांसद चुने गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे बृजकिशोर सिंह डिंपल को 33 हजार 562 मतों के से हरा दिया था। 2014 के चुनाव में बसपा के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 2 लाख 83 हजार 747 मत मिले थे।

बात 2019 के चुनाव की करें तो भाजपा ने एक बार फिर हरीश द्विवेदी पर दांव लगाया था। उस चुनाव में बसपा और सपा का गठबंधन था। बरापा ने एक बार फिर रामप्रसाद चौधरी को यहां से टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने राजकिशोर सिंह को मैदान में उतारा था। 2019 के चुनाव में भी भाजपा के हरीश द्विवेदी 4 लाख 71 हजार 163 वोट हासिल कर विजयी हुए थे। जबकि बसपा के प्रतयाशी राम प्रसाद चौधरी को 4 लाख 40 हजार 808 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के राज किशोर सिंह को मात्र 86 हजार 920 वोट में सिमट जाना पड़ा था।

हालांकि इस बार लोग बस्ती लोक सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी के बीच सीधी लड़ाई मान रहे थे। इस लोक सभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होते ही सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी बढ़त में रहे। मतगणना की रुझान सुबह नौ बजे से ही आने शुरू हो गए थे और शाम होते ही जीत की स्थिति स्पष्ट हो गई। मतगणना का परिणाम आते ही सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया।

About The Author

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान