Basti Lok Sabha Chunav Results 2024 Live || बस्ती में दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, कौन बनेगा बस्ती का सांसद?
Up Lok Sabha Chunav Results 2024 Live

Up Lok Sabha Chunav Results 2024 Live || यूपी के बस्ती लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। बस्ती लोक सभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीश द्विवेदी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के बीच है। इस लोक सभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। नौ बजे तक रूझान मिलने शुरू हो जाएंगे।
आपको बता दें देश की आजादी के बाद 1951 में हुए चुनाव में बस्ती लोक सभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उदय शंकर दूबे विजयी हुए थे। वहीं 90 के दशक में इस सीट पर पहली बार कमल खिला था। 1991 से 1999 तक सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा बरकरार रहा। वहीं 2004 और 2009 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की। बात 2014 की करें तो मोदी लहर में हरीश द्विवेदी भाजपा के टिकट पर बस्ती से सांसद चुने गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे बृजकिशोर सिंह डिंपल को 33 हजार 562 मतों के से हरा दिया था। 2014 के चुनाव में बसपा के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 2 लाख 83 हजार 747 मत मिले थे।
बात 2019 के चुनाव की करें तो भाजपा ने एक बार फिर हरीश द्विवेदी पर दांव लगाया था। उस चुनाव में बसपा और सपा का गठबंधन था। बरापा ने एक बार फिर रामप्रसाद चौधरी को यहां से टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने राजकिशोर सिंह को मैदान में उतारा था। 2019 के चुनाव में भी भाजपा के हरीश द्विवेदी 4 लाख 71 हजार 163 वोट हासिल कर विजयी हुए थे। जबकि बसपा के प्रतयाशी राम प्रसाद चौधरी को 4 लाख 40 हजार 808 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के राज किशोर सिंह को मात्र 86 हजार 920 वोट में सिमट जाना पड़ा था।
हालांकि इस बार लोग बस्ती लोक सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी के बीच सीधी लड़ाई मान रहे हैं। इस लोक सभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। नौ बजे तक रूझान मिलने शुरू हो जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बस्ती लोक सभा सीट पर जीत का सेहरा किसके सर बंधता है।