हरी भरी धरती के लिये इनरव्हील बस्ती मिडटाउन ने रोपे पौध
On

जीवन के लिये शुद्ध पर्यावरण समय की मांग-डॉ निधि गुप्ता
बस्ती। वन महोत्सव के अवसर पर इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा क्लब अध्यक्ष डॉ निधि गुप्ता के संयोजन में दुबखरा गांव और मनौरी चौराहा, डुमरियागंज रोड स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में 500 औषधीय पौधों – बेल, आंवला, जामुन, सहजन एवं अमरूद आदि औषधीेय पौधों का रोपण किया गया।
इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता ने कहा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित नहीं है तो मानव जीवन संकट में आ जाएगा। समय की मांग है कि अधिक पौधों का रोपण करने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी किया जाय जिससे धरती पर हरियाली रहे और लोगों का जीवन सुखमय हो। मनुष्य प्रकृति के साथ समन्वय बनाये।
पौधरोपण कार्यक्रम में बस्ती विकास प्राधिकरण के सचिव आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा, पंकज पांडेय, विवेक गिरोत्रा, डॉ. डी. के. गुप्ता इनरव्हील उपाध्यक्ष चंदा डिडवानिया, पूर्व अध्यक्ष सुजाता गिरोत्रा, पुष्पा गुप्ता, अनुराधा भाटिया के साथ ही संगीता यादव, सुमनरानी सिंह, अमृता सिंह आदि ने योगदान दिया।
Tags:
About The Author
जीवन के लिये शुद्ध पर्यावरण समय की मांग-डॉ निधि गुप्ता बस्ती। वन महोत्सव के अवसर…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...