सर्प दंश से किसान की मौत,मचा हड़कम्प
On

कप्तानगंज,बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में एक किसान की सर्प दंश से मौत हो गई। मौत की सूचना से हड़कम्प मच गया।परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
जानकारी के अनुसार राम सनेही बुधवार को दिन में खेत धान की सिचाई कर रहे थे। सिचाई करते समय खेत में जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर राम सनेही को परिजन सीएससी अस्पताल कप्तानगंज ले गये।जहां हालत नाजुक देख उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनकी शुक्रवार की शाम को मौत हो गई। राम सनेही मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही हड़कम्प मच गया।परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।
Tags:
About The Author
कप्तानगंज,बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में एक किसान की सर्प दंश से मौत…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...