सपा कार्यकर्ताओं ने राम जानकी मार्ग पर कैडिल मार्च निकाल कर आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग

दुबौलिया बस्ती। राम जानकी मार्ग पर युवा सपा नेता अरून चौधरी व मोहम्मद अकरम के अगुवाई में कैडिल मार्च निकाल कर हाथरस जनपद में बेटी के साथ बलात्कार एवम बर्बरता पूर्वक हत्या किये जाने के विरोध में लोगों ने आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की है।
बुधवार की शाम को करीब 6 बजे राम जानकी मार्ग डेईडीहा बाजार में हाथरस जनपद में बेटी के साथ बलात्कार एवम बर्बरता पूर्वक हत्या किये जाने के विरोध में लोगों ने आरोपियों को फांसी दिलाने एवं परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
कैडिल मार्च में शिव पूजन चौधरी पूर्व प्रधान, सुरेन्द्र प्रताप चौधरी, फूल चन्द्र यादव, दीलिप यादव, पप्पू चौधरी, जोगेन्द्र चौधरी, आशीष अग्रहरि, साबिर अली, सूरजीत यादव, अमरेन्द्र चौधरी, गुरुदीप विश्वकर्मा, सलाम अहमद, शेषराम चौधरी, अवधेश अग्रहरि,दाउद,शशि मिश्र, राहुल सिंह, मस्तराम चौधरी, श्याम सुन्दर यादव, आदित्य यादव, रवि चन्द्र,राज कुमार चौधरी, अर्जुन चौधरी, गोलू अग्रहरि, शिवनाथ अग्रहरि, अमरजीत यादव सहित लोग मौजूद रहे।
About The Author
दुबौलिया बस्ती। राम जानकी मार्ग पर युवा सपा नेता अरून चौधरी व मोहम्मद अकरम…