लॉकडाउन में नही हो रही गेंहू की खरीद,किसान परेशान

Google News
लॉकडाउन में नही हो रही गेंहू की खरीद,किसान परेशान

बस्ती। गेंहू के फसल की कटाई तेजी से चल रही है। लॉकडाउन से गेंहू की खरीद नही हो पा रही है। जिसके चलते किसानों को गेंहू की फसल रखने में समस्या हो रही है। किसानों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते क्रय केन्द्र स्थपित नही किए गये है। ऐसे में आढ़तियो पर गेंहू की खरीद नही हो रही है और न गेंहु क्रय केन्द्र खोले गपे है। अब गेंहू का कहां रखा जाय। इसकों लेकर किसान परेशान है।
कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी से बचने के लिए समूचे देश में लॉकडाउन चल रहा है। खेतों में गेंहू की फसल तैयार होकर हो गई है। किसानों ने गेंहू की फसल की मड़ाई कम्बाइन से शुरु करा दिया है। गेंहू को रखने के लिए किसानों की समस्याएं बढ़ गई है। किसानो का कहना है कि लाॅकडाउन के चलते सभी लोग परेशान है। ऐसे में गेंहू की फसल की तैयार होने के बाद भी अब बेचने में काफी दिक्कत खड़ी हो गई है।

लॉकडाउन के चलते अभी तक गेंहू क्रय केन्द्र संचालित नही हो पा रहे है। आढ़तियों पर भी खरीद नही हो पा रही है। गेंहू को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई। प्रशासन क्रय केन्द्रों से गेंहू खरीद कब शुरु करेगा। इसकों लेकर लोग चिंतित हैं।

माझा में होती है सर्वाधिक गेंहू की खेती

सरयू नदी के माझा इलाके में गेंहू के फसल की सर्वाथिक खेती होती है। बलुई जमीन होने से फसल तैयार हो गई है। किसान कम्बाइन से फसल तेजी से कट रही है। किसानों का कहना है कि कई कम्वाइन मशीन माझा इलाके में गेंहू की कटाई कर रही है। क्रय केन्द्र चालू होने पर किसान खेत से सीधे केन्द्र पर भेज देते थे । तौल होने के बाद ट्राली खाली हो जाती थी। अब गेंहु रखने में समस्या खड़ी हो गई है।

किसानों की बढ़ी समस्या
गेंहू की फसल को लेकर किसानो की चिंताएं बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि गन्ना की बुआई चरम पर चल रही है। खाद,बीज़, खरीदना, सिंचाई करने में दिक्कत खड़ी हो गई है। गेंहू बिक जाता था तो आसानी हो जाती थी। लॉकडाउन के चलते गेंहू क्रय केन्द्र बन्द होने से समस्या बढ़ गई है।
क्षेत्र के किसान जगनरायन मौर्य, चन्द्र प्रकाश चौधरी, चन्द्रेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, फूल चन्द्र चौधरी, राम चन्दर चौधरी, जय प्रकाश पासवान ने बताया कि गेंहू की खरीद न होने से काफी दिक्कत है। प्रशासन गेंहू खरीद कब शुरु करेगा। सवाल यह है कि गेंहू को रखने में काफी दिक्कत खड़ी हो गई हो गई है।

Tags:

About The Author

Google News

बस्ती। गेंहू के फसल की कटाई तेजी से चल रही है। लॉकडाउन से गेंहू की…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान