निर्विरोध चुनी गई विद्यालय प्रबंधक नीरा सिंह

बस्ती। राम आसरे सिंह इंण्टर कालेज सुमही गौर का प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे श्रीमती नीरा सिंह र्निविरोध प्रबंधक, प्रमोद कुमार सिंह उप प्रबंधक व दुखहरन सिंह अध्यक्ष चुने गये।
निर्वाचन अधिकारी जीआईसी इंण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार श्री राम आसरे सिंह इंण्टर कालेज सुमही के प्रांगण मे प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे कमेटी के नामित लगभग 32सदस्यो ने एक स्वर से श्री मती नीरा सिंह को निविरोध प्रबंधक, प्रमोद कुमार सिंह को उप प्रबंधक तथा दुखहरण सिंह को अध्यक्ष के पद पर चुना। सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को लोगो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विकास सिंह जिलापंचायत सदस्य बजरंगी राजभर,समाजसेवी किसान नेता विनोद सिंह,प्रधानाचार्य डाक्टर संजय सिंह, समेत स्कूल के तमाम शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
About The Author
बस्ती। राम आसरे सिंह इंण्टर कालेज सुमही गौर का प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ।…