मजदूरों को सुविधा देने में विफल है सरकार- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में रविवार को टोल प्लाजा के निकट कड़ी तपती धूप में पैदल, ट्रक, टेम्पो, बस आदि से यात्रा करने वाले श्रमिकों में पानी, बिस्कुट आदि वितरित किया गया।
महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि श्रमिक देश के अर्थ व्यवस्था को मजबूती देने वाले महत्वपूर्ण कड़ी है। दुर्भाग्य से कोरोना संक्रमण के दौर में उन्हें सबसे बड़ी परीक्षा देनी पड़ रही है। केन्द्र और राज्य सरकारें श्रमिकों को सहयोग दे पाने में विफल रहीं। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। कहा कि मजदूरों को रोजगार के अवसर प्राथमिकता से उपलब्ध कराये जांय।
राहत सामग्री वितरण में अमरनाथ पाण्डेय, अरविन्द सोनकर महेश तिवारी, रवि गुप्ता, जय प्रकाश पाण्डेय, राम नाथ पाण्डेय, मनोज श्रीवास्तव, दिलीप यादव, विशाल यादव, विनय कुमार प्रशांत यादव छोटू मिश्रा आदि ने योगदान दिया।
About The Author
बस्ती। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में रविवार को टोल प्लाजा के…