नपाध्यक्ष ने गोशालाओं में किया गो पूजन, खिलाया गुड़ व चना

बस्ती। गो रक्षा संकल्प के साथ रविवार को प्रदेश को गो शालाओं में गो पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने भी गो पूजन किया और गायों को गुड़ व चना खिलाया।
शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी गो शालाओं में गौपूजन का कार्यक्रम किया गया। नगर पालिका परिषद स्थित गौषाला में नपा अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने गोपाष्टमी के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गायों के संरक्षण को संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री ने गोपाष्टमी के मौके पर प्रदेश की सभी गो शालाओं में गायों की विधिवत पूजन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया है कि सभी लोग गायों की देख-रेख सुनिश्चित कराएं।
नपा अध्यक्ष ने गोशाला में पूजन के बाद गोसेवा के महत्व के बारे में बताया। कहा कि गाय की महिमा को शब्दों नहीं बांधा जा सकता है। मनुष्य अगर गोमाता को महत्व देना सीख ले, तो उनके सारे दुख दूर हो जाते हैं, गौ दर्शन के बाद और किसी के दर्शन की आवश्यकता नहीं रह जाती। उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील किया कि सभी लोग गायों की सेवा करें। उन्हें खुले में न छोड़े। जिस तरह से प्रदेश की सरकार ने गायों के संरक्षण पर विषेष ध्यान दिया है। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि सरकार के इस पवित्र योजना में अपना अमूल्य योगदान दे।
गोशाला में पूजन के दौरान प्रमुख रूप से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ एके तिवारी, ज्वाइंट डायरेक्टर डाॅ एसडी द्विवेदी, चीफ फार्माशिष्ट प्रमोद शुक्ला, संतोष शुक्ला, भाजपा नेता सतीश सोनकर, पप्पू भईया, संजय उपाध्याय, लवकुश चौबे, चिन्टू मिश्रा, रामू पाठक, गोपाल चौरसिया, रणजीत प्रताप सिंह, केबी लाल, नपा कर्मचारी सत्यदेव शुक्ला, अजय तिवारी, सफाई इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा के साथ तमाम कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
About The Author
बस्ती। गो रक्षा संकल्प के साथ रविवार को प्रदेश को गो शालाओं में गो…