धनलाभ और आर्थिक सफलता दिलाती है दीपावली महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सरल और चमत्कारी उपाय

Google News
धनलाभ और आर्थिक सफलता दिलाती है दीपावली महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सरल और चमत्कारी उपाय

 

पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542

दीपावली को कालरात्रि, महानिशा, महाकृष्णा और दिव्यरजनी भी कहा जाता है। शास्त्रों में इस रात का अत्यंत महत्व माना गया है। ज्योतिष के अनुसार यह रात तंत्र-मंत्र साधना के लिए अति उत्तम रात है। प्राचीन शास्त्रों में दीपावली का संपूर्ण दिन ही विभिन्न साधना व उपासना के लिए उपयुक्त माना गया है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन की जाने वाली पूजा से सुख, धन, सौभाग्य, सिद्धि व आरोग्य मिलता है। इसीलिए संपूर्ण भारत में दीपावली पर जातक अपने लिए सुख, धन, सौभाग्य, सिद्धि व आरोग्य प्राप्ति के लिए पूजन और साधना करता है।

शास्त्रों में दीपावली के त्योहार को जनमानस के लिए मनोरथ सिद्धि का दिन कहा गया है। यंत्र-मंत्र, पूजन व साधना द्वारा देवताओं से मनोकामनाएं पूर्ण करवाने का दिन होता है दीपावली!

इसी दिन सभी देवता प्रसन्न मुद्रा में होते हैं, अर्थात् मांग लो जो मांगना है। सही विधि और शुद्ध विचार से किए गए पूजन-पाठ से जातक अपने जीवन को धन-धान्य से भरपूर कर समृद्ध बना सकता है।

धन-लाभ की कामना के लिए दीपावली से बढ़ कर कोई मुहूर्त नहीं होता है। इस दिन की गई पूजा-पाठ अत्यंत सफल होती है। बताए गए सरल उपायों से निश्चित ही अर्थलाभ होता है।

धन लाभ के लिए दीपावली की रात चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं, उस पर गेंहू से स्वास्तिक बनाएं, इनके ऊपर एक थाली रखें, थाली में कुंमकुंम से ‘गं’ लिखें, इसके ऊपर श्वेतार्क गणपति, श्रीफल व 7 कौडियां रखें, चंदन की माला से 5 बार निम्न मंत्र का जाप करें ‘ॐ सर्व सिद्धि प्रदीयसि त्वं सिद्धि बुद्धिप्रदो भवः श्रीं’। अगले दिन 5 कन्याओं को पीला भोजन कराएं, श्वेतार्क को पूजाघर में रख दें, बाकी सामग्री जल में प्रवाहित कर दें।

दीपावली के दिन तुलसी की पूजा व रात्रि में कच्चे सूत को शुद्ध केसर से रंग कर निम्न मंत्र का 5 माला जाप करने के पश्चात कार्य स्थल में रखने से व रोजाना इसके दर्शन व पूजा से उन्नति मिलती है ‘ॐ श्रीं श्रीं ह्रीं ह्रीं ऐश्वर्य महालक्ष्म्यै पूर्ण सिद्धिं देहि देहि नमः’।

श्वेतार्क की जड़ श्री गणेश का प्रतिरूप समझी जाती है। दीपावली के दिन इस जड़ की पूजा स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा की जाए और रोजाना महालक्ष्मी जी के निम्न मंत्रों के साथ उनकी व महालक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है:- ‘ॐ ह्रीं अष्टलक्ष्म्यै दारिद्र्य विनाशिनी सर्व सुख समृद्धिं देहि देहि ह्रीं ॐ नमः’।

दीपावली पर चांदी से निर्मित दो गाय अभिमंत्रित कराकर एक गाय किसी विद्वान ब्राह्मण को दान देने व
दूसरी गाय को ‘कामधेनु दैवी’ की भांति घर के पूजन स्थल पर रखकर नित्य दर्शन व पूजन करने से धनागमन बना रहता है।

दीपावली पर श्री लक्ष्मी की तस्वीर या यंत्र के सम्मुख दीपावली से शुरू कर के नित्य ‘ॐ ह्रीं क्लीं महालक्ष्मयै नमः’ मंत्र का 5 माला जाप करने से धन आगमन होता है।

देवी दुर्गा के सम्मुख ‘देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि में परम सुखम, रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि’ मंत्र का जप दीपावली से शुरू कर रोजाना करें।

Tags:

About The Author

  पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542 दीपावली को कालरात्रि, महानिशा,…

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान