कुदरहा में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों नें विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

कुदरहा, बस्ती। खण्ड विकास कार्यालय कुदरहा पर सोमवार को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसान विरोधी अध्यादेश पारित किए जाने पर विरोध प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार खुशबू सिंह को ज्ञापन सौपा।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुग्रीम चौधरी के आवाहन पर बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुँवर भीम सिंह अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये तीन अध्यादेशों का बिरोध किया और उहोने कहा कि इस अध्यादेश से किसान पूँजी पतियों के गुलाम बन जायेंगे। छोटे किसानों का शोषण होगा। वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। इसी लिये बिरोधी नीति भी लायी हैं। जिसका तीन चरणों मे विरोध किया गया हैै। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के कारण क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन नही हो सका। दर्जनों की संख्या में सुबह से ही स्थानीय थाने की पुलिस बल मुस्तैद दिखी। सादगी से कार्यकर्ताओ ने नयाब तहसीलदार खुशबु सिंह को ज्ञापन सौंपा।
मौके पर खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार नायक, थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़, योगेश सिंह, अजीत सिंह, सुनील यादव, चंद्र प्रकाश, अमरेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
About The Author
कुदरहा, बस्ती। खण्ड विकास कार्यालय कुदरहा पर सोमवार को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने…