कांग्रेस की महारसोई जारी, गांव-गांव लगा रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई के लिये पोस्टर

बस्ती। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस की महारसोई लगातार जारी है। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को बस्ती शहर के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर चस्पा करने का अभियान जारी रखा है। अभियान के छठवे दिन कांग्रेस कार्यालय कटेश्वर पार्क के साथ ही हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के अखण्डपुर माझा और हनुमानबाग चकोही, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पिकौरा सैनी आदि क्षेत्रों में महारसोई संचालित कर जरूरतमंदों में भोजन पैकेट वितरित किये गये।
प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का हौसला बढाते हुये कहा कि भाजपा सरकार के जुल्म का जबाब हम कांग्रेसी सेवा और सत्याग्रह से देंगे।
शहरी क्षेत्रों के साथ ही गांव-गांव लगाये जा रहे कांग्रेस के पोस्टर में ‘अजय कुमार लल्लू को रिहा करो, कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई और सेवा कार्य चलता रहेगा, प्रकाशित है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा भाजपा ने लोकतांत्रिक परम्पराओं का गला घोट रही है। समय आने पर प्रदेश की जनता उसका करारा जबाब देगी।
गुरूवार को अनेक स्थानों पर महारसोई को संचालित कराने और भोजन वितरण में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डा. दीपेन्द्र सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल, ‘ज्ञानू’ संदीप श्रीवास्तव, रफीक खान, गंगा प्रसाद मिश्र, अनिल भारती, सोमनाथ पाण्डेय, शकुन्तला देवी, नीलम विश्वकर्मा, राधा देवी, विकास वर्मा, अमरदेव सिंह, सूर्य प्रकाश चौहान, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, आशुतोष श्रीवास्तव, पवन वर्मा, विक्रम चौहान, अनुराग पाण्डेय, फैजू, महेन्द्र श्रीवास्तव, राम वेलास चौधरी, परशुराम, रामचन्द्र चौहान, सूर्य प्रकाश चौहान, रविन्द्र सिंह ‘राजन’ भूमिधर गुप्ता, जगदीश शर्मा, संदीप सिंह, सत्येन्द्र मिश्रा, पवन अग्रहरि आदि कांग्रेसजन शारीरिक दूरी का पालन करते हुये योगदान कर रहे हैं।
About The Author
बस्ती। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस…