Hindi Crime Story: प्रेमी के साथ मिल नई नवेली दुल्हन ने कर दिया कांड, फिर हुआ कुछ ऐसा..

Google News
Hindi Crime Story: प्रेमी के साथ मिल नई नवेली दुल्हन ने कर दिया कांड, फिर हुआ कुछ ऐसा..

Hindi Crime Story: कहते हैं मोहब्बत अच्छे-अच्छों को अंधा बना देती है। प्यार में इंसान घर-परिवार तो दूर अपने आशिक के लिए दुनिया तक छोड़ने को तैयार हो जाता है। इश्क में चूर होकर लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। कुछ इन्ही चंद लाइनों को चरितार्थ करते हुए यह घटना है जिसे सुन लोग हैरान हैं। एक युवक की काफी धूमधाम से शादी होती है शादी के बाद नई नबेली दुल्हन ससुराल पहुंचती है। दो महीने बाद नई नबेली दुल्हन ने ससुराल में ऐसा कांड कर दिया जिसे सुनने के बाद अब हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं काफी प्रयास के बाद जब नई नबेली दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा तो उसे सुनने के बाद सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक थाना लगता है बलौचघाट इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 25 अप्रैल को एक युवक की शादी बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से होती है। शादी के बाद नई नबेली दुल्हन पहुँचती है। घर मे खुशी का माहौल होता है लोग रस्मो रिवाज के अनुसार दुल्हन का स्वागत करते हैं। दो माह का वक्त बीत जाता है इसी बीच दुल्हन ने एक ऐसा कांड किया जिसके बाद ससुराल के लोग परेशान हो गए। अपने प्रेमी के साथ मिलकर आधी रात को नई नबेली दुल्हन द्वारा किया गया यह कांड जिस किसी ने सुना वह हैरान हो गया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि नई नबेली दुल्हन का शादी से पहले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तब भी उसका प्रेमी से फोन पर घंटों बातचीत जारी रही। नई नबेली दुल्हन का दिल ससुराल में नहीं लग रहा था और वह अपने आशिक के लिए बेचैन रहती थी और एक दिन प्रेमी से बातचीत के दौरान उसने एक कठोर फैसला ले लिया और महज दो माह में ही बीते 22 जून को रात में अपने प्रेमी को घर बुला लिया और प्लान के मुताबिक आधी रात को नई नबेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई और दूल्हे को इसकी भनक तक नहीं लगी।

हालांकि कुछ समय बाद जब लोगों ने दुल्हन को घर मे नहीं देखा तो ढूढना शुरु किया। काफी खोजबीन के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो हार मान कर दुल्हे ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।  पुलिस भी घटना सुनने के बाद हैरान थी फिलहाल पुलिस ने जब मायके वालों से पूछताछ किया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। फिर जो स्थानीय पुलिस थी वह विवाहिता की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर देती है। इसी बीच पुलिस ने दबिश देकर महिला को बरियारपुर क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही जो प्रेमी था वह मौके से फरार हो गया। हालांकि काफी प्रयास के बाद पुलिस विवाहिता को प्रेमी के साथ थाने लेकर आई।

वहीं सूचना मिलने पर महिला के मायके और ससुराल दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने जब विवाहिता से पूछताछ शुरू की तो वह किसी भी कीमत पर ससुराल जाने को तैयार नहीं थी और वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। दोनों पक्षों के मौजूदगी में थाने में घंटों तक पंचायत चली लेकिन जो दुल्हन थी वह अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस विवाहिता को पति के साथ ससुराल भेजना चाह रही थी। लेकिन विवाहिता ससुराल को कौन कहे यहां तक कि वह अपने मायके भी जाने को राजी नहीं थी। वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ें हुई थी। हालांकि किसी तरह से महिला को समझा-बुझाकर पुलिस ने उसके मायके भेजा दिया। वहीं इस घटना को सुनने के बाद हर कोई हैरान था परेशान था कि आखिर शादी के बाद भी अपने प्रेमी के लिए कोई महिला ऐसा कैसे कर सकती है। बात कुछ भी हो किन्तु यह सच्ची घटना सामने आने के बाद लोग सोचने को मजबूर हैं।

About The Author

Google News

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान