भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से वीडियों कान्फ्रेसिंग कर लिया जानकारी

बस्ती। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर जिले में कोरोना वायरस सहित अन्य जानकारी प्राप्त किया। उन्होने भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं बभनान नगर पंचायत के सभासद राधेश्याम कमलापुरी से पूंछा कि उनके क्षेत्र में क्या स्थिति है। कमलापुरी ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि आमजन को कोरोना संकम्रण से बचाव के लिये जानकारी देते हुए जरूरमंदों में खाद्यान्न, मास्क, साबुन, सेनेटाइजर आदि का वितरण कराया जा रहा है। कमलापुरी ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि कोई परिवार भूखा न रहे इस दिशा में पार्टी के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं से परस्पर समन्वय बनाकर लोगों की मदद किया जा रहा है। बताया कि लॉक डाउन का पालन कराने में योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों और सफाई यौद्धाओं को सम्मानित कर उनका उसाहवर्धन किया जा रहा है।
About The Author
बस्ती। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं…