पौधरोपण संकल्प अभियान बरसांव के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवीन कुमार सहित चार पत्रकार हुए सम्मानित

–इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं राजेंद्र प्रसाद गौड सदस्य अनुसूचित जनजाति ने किया सम्मानित
दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया विकास खण्ड के एबीएस कॉन्वेंट स्कूल बरसाव में पौध रोपण संकल्प अभियान में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवीन कुमार सहित चार पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
पौध रोपड़ सकल्प अभियान में लोगों को शपथ दिलाया गया कि वृक्षों की रक्षा करेंगे और खुद वृक्षारोपण करते हुए लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करेंगे। पौधारोपण महा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद ओझा, आनन्द शुक्ल, विनय पाठक, मोहम्मद इमरान को सम्मानित किया गया।अतिथियों ने सम्मानित करते हुए कहा कि पत्रकार लगातार लोगों की सेवा में मेहनत कर लोगों को जागरुक करने में अहम भूमिका निभाते है। समाज को एक दिशा देने का कार्य करते है।
मुख्य अतिथि रहे इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि पौधे मानव के लिए पुत्र से अधिक उपयोगी है। हमें पौधो को नष्ट करने के बजाय उनकी रक्षा के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के सदस्य राजेंद्र गौड़ ने कहा कि बेटे के जन्मदिन का उत्सव पौधे रोपित कर मनाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन अभियान को लोगों को शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देशराज सिंह चंद्रभान शुक्ल, प्रदीप तिवारी, शैलेंद्र सिंह,रामस्वरूप शुक्ला, राजेश राजभर श्री राम भारती, शिवम त्रिपाठी, हर्षित चतुर्वेदी, राना ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
About The Author
–इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं राजेंद्र प्रसाद गौड सदस्य अनुसूचित जनजाति ने किया सम्मानित…