एडहॉक प्रशिक्षकों की भर्ती अब आउटसोर्सिंग से

*शासन ने भर्ती की गाइड लाइन जारी की*
लखनऊ। खेल विभाग में अब एडहॉक खेल प्रशिक्षकों की भर्ती ‘जेम पोर्टल के जरिए आउटसोर्सिंग से होगी। अभी तक खेल विभाग ट्रायल लेकर सीधे एडहॉक प्रशिक्षकों की भर्ती करता था। इसके आदेश प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने खेल निदेशक डा. आरपी सिंह को दिए हैं। उधर, डिप्लोमा धारक खेल प्रशिक्षक संघ ने इसका विरोध किया है।खेल विभाग पूरे राज्य में विभिन्न खेलों के लिए मानदेय के आधार पर एडहॉक प्रशिक्षकों की भर्ती करती है। राज्य में करीब 450 एडहॉक प्रशिक्षकों की जरूरत होती है। प्रमुख सचिव ने अंशकालीन मानदेय प्रशिक्षकों की भर्ती की गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत 25 से 60 वर्ष तक आयु के महिला एवं पुरुष प्रशिक्षण दे सकेंगे। सभी की भर्ती आउटसोर्सिंग के तहत जेम पोर्टल के जरिए होगी। भर्ती के लिए प्रशिक्षकों को खेलो इण्डिया एप पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। इस बार के शिविर पहली अक्तूबर से मार्च 2021 तक लगेंगे।भर्ती के लिए अंक निर्धारितएडहॉक प्रशिक्षकों की भर्ती के ट्रायल का कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है। ट्रायल के मानक भी तय कर दिए गए हैं। ट्रायल में 25 से 35 वर्ष आयु और 36 से 50 वर्ष आयु के मानक अलग-अलग होंगे। पचास वर्ष आयु के ऊपर वालों के ट्रायल नहीं होंगे। उन्हें फिटनेस प्रमाण पत्र देना होगा। विभिन्न स्तर के खिलाड़ियों के अंक निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अलावा फिटनेस और स्किल टेस्ट के भी नम्बर जुड़ेंगे। तीन माह से ज्यादा की गर्भवतियों को फिटनेस ट्रायल से छूट मिलेंगी।
About The Author
*शासन ने भर्ती की गाइड लाइन जारी की* लखनऊ। खेल विभाग में अब एडहॉक…