उत्तर प्रदेश के किसानों को सरसो की खेती के लिए मिलेंगे निःशुल्क बीज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दस लाख क्षेत्रफल में सरसो की खेती के लिए निःशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाने की योजना है। इसके साथ ही रवी फसलों के बीज भी पर्याप्त मात्रा में मुहैया कराए जाएंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कहना है कि भारत सरकार सरसो की खेती पर विशेष ध्यान दे रही है। देश में 75 हजार करोड़ रुपए का खाद्य तेल आयात किया जाता है। भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश में दस लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसो की खेती किये जाने की अपेक्षा की है। बीज का इंतजाम रवी की मुख्य फसलें जैसे गेहुं, जौ, चना, मटर, मसूर और अलसी की खेती के लिए लगभग उन्चास लाख पचास हजार क्विंटल बीज की जरूरत है। इसमें आठ लाख सत्ताईस हजार तीन सौ इक्यानवे क्विंटल बीज की व्यवस्था सरकारी, सहकारी और अर्द्ध सरकारी क्षेत्र से की जाएगी। इसके अलावा इकतालीस लाख बाईस हजार छ सौ नौ क्विंटल बीज की व्यवस्था निजी क्षेत्र द्वारा की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खेत तालाब योजना के तहत सात हजार तालाब बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
About The Author
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दस लाख क्षेत्रफल में सरसो की खेती के लिए निःशुल्क बीज…