सिंह राशि वालों का भाग्यवश बन सकता है कोई काम, तुला राशि के जातकों को मिल सकता है प्रमोशन, जानें अन्य राशियों का हाल

जीवन चक्र चलाने के लिए सबसे जरूरी है सूर्य की उपासना हर रविवार करे सूर्य भगवान की करे उपासना होगी महालक्ष्मी की विशेष कृपा मंदार की लकड़ी से करें सूर्य नारायण के मंत्रों से हवन ॐ घृणि सूर्याय नमः निश्चित बदलेंगे आपके जीवन के सितारें जाने आज का राशिफल हमारे साथ
#ज्योतिषकेंद्र
जन्म #कुंडली से जाने #धनयोग
आपके भाग्य में ग्रहों की #दशा, #अंतर्दशा में कितना धन
प्राप्त होगा।जाने अपने #कुंडली के ग्रहों की दशा से।
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र #महारानी होटल निकट पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000
राशिफल 1 नवंबर: सिंह राशि वालों का भाग्यवश बन सकता है कोई काम, तुला राशि के जातकों को मिल सकता है प्रमोशन, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में चंद्रमा का गोचर है। वृषभ राशि में राहु हैं। कन्या राशि में शुक्र हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु राशि में गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। मंगल मीन राशि में वक्री में चल रहे हैं। इस समय मंगल और बुध वक्री हैं। सूर्य और शुक्र नीच के हैं। गुरु और शनि स्वग्रही हैं। ग्रहों की ये मध्यम स्थिति कही जाएगी।
राशिफल-
मेष-थोड़ी बेहतर स्थिति है। चंद्रमा मन का मालिक है। काल पुरुष का चतुर्थेस है और लग्न में बैठा है। मां से समीपता होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। प्रेम में मत उलझिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाग्य साथ दे रहा है आपका। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
वृषभ-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। अज्ञात भय सताएगा।मन परेशान रहेगा। खर्च को लेकर कैलकुलेट करेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य और प्रेम पर ध्यान रखना है। ये थोड़ा मध्यम है। आपकी व्यवसायिक स्थिति सही चल रही है। पीली वस्तु का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क-सब कुछ सही होने के बावजूद भी मन की परेशानी, नकारात्मक उर्जा के संचार की वजह से आपको खराब लगेगा। इस पर ध्यान रखें। कोई बड़ी समस्या नहीं होने वाली है। ग्रहों की ऐसी स्थिति है जो आपको बचा लेगी। लेकिन मन खराब रहेगा जिसकी वजह से दुनिया खराब लगेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार सही नहीं चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह-भाग्यवश कुछ अच्छा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यवसायिक स्थिति आपकी सही चल रही है। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-स्थिति थोड़ी सी प्रतिकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोई रिस्क न लें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नए व्यापारिक समीकरण बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार बना रहेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।
वृश्चिक-विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
धनु-विद्यार्थियों, लेखकों के लिए अच्छा समय है। भावुकता पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ें। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। संतान पक्ष पर ध्यान दें। उनकी तबीयत को लेकर परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। केसर का तिलक लगाएं।
मकर-आगे बढ़ रहे हैं। व्यवसायिक स्थिति अच्छी हो रही है। कलह से बचना है। घर में चीजों को शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार मध्यम है। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। मां काली की पूजा-अर्चना करते रहें।
कुंभ-निर्बाध गति से आगे बढ़ेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यवसायिक नई कोई स्थिति बन सकती है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। गणेश जी की वंदना करें। कोई हरी वस्तु पास रखें।
मीन-वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। कुछ ऐसा बोल जाएंगे जिसकी वजह से आपस में तकरार की आशंका हो जाएगी। कोई भी आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य,प्रेम, व्यापार अच्छा है।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 01 – Nov – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि प्रतिपदा 22:52:23
? नक्षत्र भरणी 20:57:30
? करण :
बालव 09:37:18
कौलव 22:52:23
? पक्ष कृष्ण
? योग व्यतीपात 29:16:38
? वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:33:26
? चन्द्रोदय 18:14:00
? चन्द्र राशि मेष – 27:41:31 तक
? सूर्यास्त 17:35:38
? चन्द्रास्त 06:56:00
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 11:02:12
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:42:27 – 12:26:36
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 16:07:20 – 16:51:29
? कंटक 10:14:10 – 10:58:18
? यमघण्ट 13:10:45 – 13:54:54
? राहु काल 16:12:51 – 17:35:37
? कुलिक 16:07:20 – 16:51:29
? कालवेला या अर्द्धयाम 11:42:27 – 12:26:36
? यमगण्ड 12:04:32 – 13:27:18
? गुलिक काल 14:50:04 – 16:12:51
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
? मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
जीवन चक्र चलाने के लिए सबसे जरूरी है सूर्य की उपासना हर रविवार करे सूर्य…