वृषभ राशि वालों को आज मिल सकता है शुभ समाचार, कन्या राशि के जातकों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

आपके दिन की शुरुआत होगी हमारे साथ क्योंकि हम बनाते हैं आपके भाग्य को बेहतर जानिए आज का राशिफल हमारे साथ निश्चित बदलेंगे आपके जीवन के सितारे
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542.7565092000
राशिफल 28 अक्टूबर: वृषभ राशि वालों को आज मिल सकता है शुभ समाचार, कन्या राशि के जातकों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल और चंद्रमा दोनों ही मीन राशि में हैं। वैसे तो मंगल और चंद्रमा मिलकर लक्ष्मी योग का निर्माण करते हैं लेकिन वक्री मंगल की वजह से अस्पष्ट लक्ष्मी योग बनेगा। फिर भी इस सुंदर योग का निर्माण हो रहा है। शुक्र और सूर्य दोनों ही नीच के हैं। मंगल और बुध वक्री हैं। ये अच्छी स्थिति नहीं है। कुल मिलाकर बहुत ही एहतियात बरतें। अपना ध्यान रखें। कोई रिस्क न लें।
राशिफल-
मेष-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। बचकर पार करें। प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें।
वृषभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें। मां काली की अराधना करें।
मिथुन-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम है। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-थोड़ा सा भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य थोड़ा ठीक स्थिति में रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अभी भी ठीक नहीं है। थोड़ा बचकर पार करें। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
सिंह-स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। मध्यम समय कुल मिलाकर कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
तुला-शत्रु पक्ष परास्त होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार आपका धीरे-धीरे चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करें।
वृश्चिक-भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। धीरे-धीरे आप अच्छे दिनों की तरफ जाएंगे। लाल वस्तु पास रखें।
धनु-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। बस गृहकलह से बचना है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम और व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे समय की स्थिति बन रही है। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर-आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार मध्यम है लेकिन अपने आत्मबल और कर्तव्य परायणता से आप आगे बढ़ते दिख रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-कड़क भाषा के प्रयोग से बचें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-सुंदर समय है। जैसा चाहेंगे, वैसा होगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 28 – Oct – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि द्वादशी 12:55:59
? नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद 09:11:15
? करण :
बालव 12:55:59
कौलव 26:05:29
? पक्ष शुक्ल
? योग व्याघात 25:47:04
? वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:30:35
? चन्द्रोदय 16:14:00
? चन्द्र राशि मीन
? सूर्यास्त 17:38:48
? चन्द्रास्त 28:18:59
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 11:08:12
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन
? मास पूर्णिमांत आश्विन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 11:42:25 – 12:26:58
? कंटक 16:09:42 – 16:54:15
? यमघण्ट 08:44:14 – 09:28:47
? राहु काल 12:04:42 – 13:28:13
? कुलिक 11:42:25 – 12:26:58
? कालवेला या अर्द्धयाम 07:15:08 – 07:59:41
? यमगण्ड 07:54:07 – 09:17:39
? गुलिक काल 10:41:10 – 12:04:42
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
आपके दिन की शुरुआत होगी हमारे साथ क्योंकि हम बनाते हैं आपके भाग्य को बेहतर…