मेष राशि वालों की धन और शुभता के मामले में स्थिति सही, सिंह राशि वाले रोजगार में तरक्की करेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल
ज्योतिषकेंद्र
जन्म कुंडली से जाने धनयोग
आपके भाग्य में ग्रहों की दशा, अंतर्दशा में कितना धन
प्राप्त होगा।जाने अपने कुंडली के ग्रहों की दशा से।
संपर्क करें ज्योतिष केंद्र महारानी होटल निकट पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064.8948895542.7565092000
राशिफल 27 अक्टूबर:मेष राशि वालों की धन और शुभता के मामले में स्थिति सही, सिंह राशि वाले रोजगार में तरक्की करेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु में गुरु हैं। शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में हैं। मंगल मीन राशि में गोचर में हैं। इसमें मंगल और बुध वक्री हैं। शुक्र और सूर्य नीच के हैं। ग्रहों की स्थिति मध्यम चल रही है।
राशिफल-
मेष-धन और शुभता के मामले में स्थिति सही चल रही है। लेकिन स्वास्थ्य और प्रेम प्रभावित है। मानसिक स्थिति साथ देगी। कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धनार्जन, यात्रा और संतान पक्ष से कुछ मध्यम से बेहतर समाचार मिल सकता है। इस बात पर ध्यान दीजिए। प्रेम में न उलझें। लाल वस्तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। गणेश जी की वंदना करें।
मिथुन-स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। व्यावसायिक स्थिति ठीक चल रही है। पीली वस्तु जैसे चने की दाल आदि का दान करें। मां काली की शरण में बने रहें।
कर्क-शारीरिक,मानसिक और व्यवसायिक स्थिति मध्यम है लेकिन आपके विरोधी भी आपको एक सकारात्मकता देंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। कुछ सीखेंगे आप। सही चल जाएगा। पीली वस्तु पास रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार अच्छा है। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।
तुला-भावुक बने रहेंगे। भावुकता में लिया गया निर्णय आपको नुकसान कर सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की शरण में सदैव बने रहें। सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं लेकिन गृहकलह की आशंका है। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम अच्छा,व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु की अराधना करें। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे रास्ता बनने लगेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-वाणी पर नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा, लॉटरी वगैरह में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक चल रहा है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम से बेहतर की ओर आप चल रहे हैं। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-आपका कद बढ़ेगा। चाहे सामाजिक हो, आर्थिक हो या व्यावसायिक हो। स्वास्थ्य अच्छा,प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-मन से परेशान रहेंगे। खर्च को लेकर बहुत जोड़-घटाना करेंगे। थोड़ी नकारात्मकता बनी रहेगी। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा , बहुत परेशान होने वाली कोई बात नहीं दिख रही है। भगवान शिव का जलाभिषेक जारी रखें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 27 – Oct – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि एकादशी 10:48:33
? नक्षत्र शतभिषा 06:36:49
? करण :
विष्टि 10:48:33
बव 23:50:04
? पक्ष शुक्ल
? योग घ्रुव 25:05:58
? वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:29:53
? चन्द्रोदय 15:43:59
? चन्द्र राशि कुम्भ – 26:31:02 तक
? सूर्यास्त 17:39:38
? चन्द्रास्त 27:26:59
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 11:09:44
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन
? मास पूर्णिमांत आश्विन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:42:26 – 12:27:05
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 08:43:50 – 09:28:29
? कंटक 07:14:32 – 07:59:11
? यमघण्ट 10:13:08 – 10:57:47
? राहु काल 14:52:12 – 16:15:55
? कुलिक 13:11:44 – 13:56:23
? कालवेला या अर्द्धयाम 08:43:50 – 09:28:29
? यमगण्ड 09:17:20 – 10:41:03
? गुलिक काल 12:04:46 – 13:28:29
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
? मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
ज्योतिषकेंद्र जन्म कुंडली से जाने धनयोग आपके भाग्य में ग्रहों की दशा, अंतर्दशा में…