पुरषोत्तम मास की पूर्णिमा को लक्ष्मी नारायण व्रत करने से होती है धन वर्षा – पं.आत्मा राम

व्रत करने पर समस्त सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है. धन, संपत्ति, सुख, वैभव में वृद्धि की जा सकती है. इस व्रत के प्रभाव को यदि कुंवारी कन्याएं करें तो उन्हें सुयोग्य वर प्राप्त होता है और यदि युवक करें तो उन्हें सुशील पत्नी प्राप्त होती है.
पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा 1 अक्टूबर को है। धार्मिक रूप से यह पूर्णिमा तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन लक्ष्मीनारायण व्रत किया जाता है।
पं० आत्मा राम पांडेय जी ने बताया यह व्रत सांसारिक इच्छा पूर्ति के लिए रखा जाता है। इस व्रत को रखने से जीवन में धन संपत्ति, सुख समृद्धि आदि का आगमन होता है। इस व्रत को स्त्री-पुरुष कोई भी रख सकता है।
इस बार अधिकमास की पूर्णिमा के दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है।
1 अक्टूबर को पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रि के बाद 01/38 तक रहेगी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में वृद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग के साथ गुरुवार के दिन का संयोग बेहद प्रभावशाली है।
लक्ष्मीनारायण पूजा का मुहूर्त
पूजन मुहूर्त
गुरु जी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण व्रत का पूजन अभिजित मुहूर्त में करना सबसे शुभ होगा। यह मुहूर्त 1 अक्टूबर को प्रातः 11.38 से 12.19 बजे तक रहेगा।
लक्ष्मीनारायण व्रत के लाभ
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं और इस महीने उनकी आराधना करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत जीवन में समस्त प्रकार के सुख और सौभाग्य में वृद्धि करता है। यह व्रत यदि धन प्राप्ति की कामना से किया जाए तो यह अवश्य ही पूरा होता है। जबकि अविवाहित कन्या या युवक व्रत करें तो उन्हें योग्य जीवनसाथी प्राप्त होता है।
गुरु जी ने बताया कि राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं तो जातकों की मन इच्छित कामनाओं की पूर्ति होती है।
अपनी राशि के अनुसार करे दान
1. मेष राशि – अधिक मास की पूर्णिमा के दिन आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति के लिए गुड़ का दान अवश्य करें।
2. वृषभ राशि – जीवन में सुख और समृद्धि के लिए इस राशि के लोग पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान अवश्य करें।
3. मिथुन राशि – अधिक मास की पूर्णिमा के दिन वैवाहिक जीवन में चली आ रही को परेशानी समाप्त करने के लिए हरे रंग की मूंग की दाल का दान करें।
4. कर्क राशि – मानसिक शांति के लिए इस राशि के जातक अधिक मास की पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करें।
5. सिंह राशि – इस राशि के लोग मान- सम्मान में वृद्धि के लिए अधिक मास की पूर्णिमा पर गेहूं का दान अवश्य करेंगी।
6. कन्या राशि – जीवन की सभी समस्याएं दूर करने के लिए इस राशि के लोग अधिक मास की पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाएं।
7. तुला राशि – इस राशि के लोग ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए अधिक मास की पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान करें।
8. वृश्चिक राशि – शत्रुओं के नाश के लिए इस राशि के लोग आश्विन अधिक मास की पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाएं।
9. धनु राशि – इस राशि के लोग सभी सुखों की प्राप्ति के लिए अधिक मास की पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दाल का दान करें।
10. मकर राशि – नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर करने के लिए इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन कंबल का दान करें।
11. कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोग बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए अधिक मास की पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल का दान करें।
12. मीन राशि – जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं न हो इसके लिए मीन राशि के जातक अधिक मास की पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें।
पं०आत्मा राम पांडेय “काशी”
09838211412
About The Author
व्रत करने पर समस्त सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है. धन, संपत्ति,…