आचार्य पंडित अच्युतानंद त्रिपाठी से जाने क्या कहते है आपके राशिफल एवं स्वस्थ्य रखने के उपाय

Google News
आचार्य पंडित अच्युतानंद त्रिपाठी से जाने क्या कहते है आपके राशिफल एवं स्वस्थ्य रखने के उपाय

 

आरोग्यं :-
वजन को कम करने के लिए पियें ये ड्रिंक्स –

1. पानी –
वजन घटाने के लिए जल वास्तव में सहायक हो सकता है। यह 100 फीसदी कैलोरी-मुक्त है, इससे आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है। वजन घटाने के लिए आपको खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाना खाने के एक घंटा बाद खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप दिन में कभी भी पानी पीजिए। इससे आप ओवरईटिंग से भी बचेंगे।

*2. नारियल पानी -*
नारियल का पानी फलों में प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाला फल है। इसमें 94 फीसदी पानी और बहुत कम वसा होता है। नारियल पानी भी वजन कम करने में मदद करता है। यह फैट फ्री ड्रिंक कोलेस्ट्रॉतल के एलडीएल को कम करता है और जमी चर्बी को जलाता है।

3. ग्रीन टी –
ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों के साथ भरी हुई है, जो शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव डालता है। यह शरीर का वसा कम करने में मदद करता है। एक शोध में माना की ग्रीन टी में विशेष प्रकार के पोलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जिससे शरीर में फैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है।

4. नींबू पानी –
नींबू पानी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसका आनंद किसी भी मौसम में लिया जा सकता है। इसे पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जिसमें पाचन शक्ति को बढ़ाना, फोकस बढ़ाना और ऊर्जा के स्तर क बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

आज का राशिफल :-

राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्‍टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। धैर्यशीलता में कमी होगी। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक‍ स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धनार्जन हो

राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता में कमी रहेगी। शत्रुता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी लाभ में वृद्धि के योग हैं। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अच्‍छे समाचार मिल सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सुख के साधन जुटेंगे। आय बढ़ेगी।

राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रु परास्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी, सरकारी दफ्तरों में रुका कार्य पूर्ण अनुकूल होगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। चोट व रोग से बचें। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।

राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पारिवारिक चिंता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी प्रभावशाली प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ के अवसर बार-बार प्राप्त होंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक चलेगा।

राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। लाभ में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कोई कारोबारी बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी बिलकुल न करें।

राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन इत्या‍दि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए संबंध बनाने से पहले वि‍चार कर लें। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। विवाद संभव है। नौकरी में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। राजमान व यश में वृद्धि संभव है। अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

Tags:

About The Author

  आरोग्यं :- वजन को कम करने के लिए पियें ये ड्रिंक्स – 1. पानी…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान