हर जातक के नाम से पड़ती है एक राशि हर राशियों का अलग अलग है प्रभाव जानिए अपने राशियों का हाल हमारे साथ

क्योंकि हम बनाते हैं आपके भाग को बेहतर छोटी-छोटी उपायों से आपके जीवन में होगा बदलाव जानिए आज का राशिफल हमारे साथ
#ज्योतिषकेंद्र
जन्म #कुंडली से जाने #धनयोग
आपके भाग्य में ग्रहों की #दशा, #अंतर्दशा में कितना धन
प्राप्त होगा।जाने अपने #कुंडली के ग्रहों की दशा से।
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र #महारानी होटल निकट पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542
राशिफल 16 सितंबर : कुंभ राशि वालों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, कर्क राशि के जातक झेलेंगे पैसों की किल्लत, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति – मंगल मेष राशि में वक्री होकर गोचर में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सिंह राशि में सूर्य और चंद्रमा विराजमान हैं। कन्या राशि में बुध हैं। धनु राशि में गुरु और केतु और मकर राशि में शनि वक्री होकर चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति मध्यम हो गई है। चंद्रमा निर्जीव माने जाएंगे अगले चार दिन तक, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि तक। आज चंद्रमा सूर्य के साथ हो गए हैं। कल अमावस्या माना जाएगा लेकिन ग्रहों की स्थिति में अमावस्या आज से लग जाएगा। थोड़ा ठीक-ठाक से अपना ध्यान रखकर आगे बढ़ना है।
राशिफल-
मेष – शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पंचम भाव में अमावस्या योग बन रहा है। लग्नेश वक्री हैं। भाग्येश आपके ठीक चल रहे हैं। भाग्यवश कुछ चीजें आपके पक्ष में जरूर रहेंगी लेकिन बहुत ध्यान से चलना पड़ेगा आपको। भावुकतावश कोई निर्णय नहीं लेना है। बहुत ध्यान से चलें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ – घर में स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। एनर्जी कम रहेगी। मां के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम ठीक है। घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। किसी प्रकार के ताम्रपात्र का दान करें।
मिथुन – पराक्रम रंग लाएगा लेकिन भाई-बहन या मित्र के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं लेकिन थोड़ी इमोशनल परेशानी हो सकती है। सूर्यदेव को जल दें।
कर्क – धन की स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। कुटुम्बीजनों में कुछ समस्या रहेगी। वाणी से तकलीफ वाली बात निकल सकती है। इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। प्रेम और व्यापार भी ठीक नहीं चल रहा है। सजग रहें। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह – स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। लग्न में अमावस्या बन रहा है। प्रेम, निर्णय लेने और संतान की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या – सूर्य और चंद्रमा दोनों ही द्वादश भाव में हैं। सरकारी तंत्र और आर्थिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति धीरे-धीरे अच्छी हो रही है। ताम्र पात्र दान करें।
तुला – मन परेशान रहेगा। आर्थिक स्थिति चलती रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। शनिदेव की अराधना करें। सफेद वस्तु का दान करें।
वृश्चिक – शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। सीने में विकार की आशंका है। बचाव पक्ष कमजोर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
धनु – परेशानियों से उबर रहे हैं। चंद्रमा के नवम भाव में आने से परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हुई हैं। थोड़ा बेहतर जरूर होगा। स्वास्थ्य और व्यापार के मामले में। प्रेम की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। भगवान विष्णु की अराधना करें।
मकर – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचाव पक्ष कमजोर है। व्यापार और प्रेम ठीक है लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति कुछ खराब हुई है। बचाकर पार करें। शनिदेव की अराधना करें।
कुंभ – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार ठीक चल रहा है। गणेश जी की अराधना करें।
मीन – स्वास्थ्य ठीक है। विरोधी परास्त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम की स्थिति में थोड़ी सी अनबन हो सकती है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 16 – Sep – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि चतुर्दशी 19:58:17
? नक्षत्र मघा 12:20:37
? करण :
विष्टि 09:33:33
शकुन 19:58:17
? पक्ष कृष्ण
? योग :
सिद्ध 07:39:25
साघ्य 27:53:12
? वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:06:39
? चन्द्रोदय 29:40:00
? चन्द्र राशि सिंह
? सूर्यास्त 18:24:25
? चन्द्रास्त 18:00:00
? ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 12:17:45
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत भाद्रपद
? मास पूर्णिमांत आश्विन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 11:50:56 – 12:40:07
? कंटक 16:46:02 – 17:35:13
? यमघण्ट 08:34:12 – 09:23:23
? राहु काल 12:15:32 – 13:47:45
? कुलिक 11:50:56 – 12:40:07
? कालवेला या अर्द्धयाम 06:55:50 – 07:45:02
? यमगण्ड 07:38:53 – 09:11:06
? गुलिक काल 10:43:19 – 12:15:32
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
क्योंकि हम बनाते हैं आपके भाग को बेहतर छोटी-छोटी उपायों से आपके जीवन में होगा…