जानिए आज का राशिफल हमारे साथ निश्चित बदलेंगे आपके जीवन के सितारे जुड़े रहे हमारे साथ हम बनाते हैं आपके भाग्य को बेहतर

पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542
राशिफल 6 अक्टूबर : कर्क राशि वालों को रुका धन वापस मिलेगा, मकर वाले बच्चों की सेहत पर ध्यान दें, जाने अन्य राशियों के बारे में
ग्रहों की स्थिति-चंद्रमा और राहु दोनों ग्रहण योग बनाकर वृषभ राशि में बैठै हैं। ऐसा होगा कि कुछ दिन तक चंद्रमा उच्च के नहीं रहेंगे। यह विडम्बना है। चंद्रमा के उच्च का जो घर है उसमें राहु पहले से विद्यमान हैं जो लगभग डेढ़ वर्ष तक रहेंगे। इसका अर्थ यह है कि अगले डेढ़ वर्ष तक चंद्रमा उच्च के नहीं होंगे। वह जब भी वृषभ राशि में आएंगे, राहु के साथ संयोग करके ग्रहण योग बनाएंगे। यह एक बहुत ही नकारात्मक योग होगा जो महीने में एक बार बनेगा। शुक्र सिंह राशि में हैं। सूर्य कन्या राशि में हैं। बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल वक्री होकर मीन राशि में चल रहे हैं। ग्रहण योग बनने से जनमानस की मानसिक स्थिति थोड़ी दबाव में रहेगी। एक निराशा का बना रहेगा, जो सब पर लागू है।
राशिफल-
मेष- स्वास्थ्य, कुटुम्ब, धन, वाणी के लिए अच्छा समय नहीं है। वाणी से खराब भाषा का प्रयोग करेंगे। कुटुम्बीजनों से उलझेंगे। धन फंसने का योग बन रहा है। बचकर पार करें। प्रेम ठीक रहेगा। मन थोड़ा खराब रहेगा। काली वस्तुओं का दान करें।
वृषभ- उदर रोग से परेशान रहेंगे। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा। सफेद वस्तुओं का दान करें।
मिथुन- पार्टनरशिप में समस्या आ सकती है। सिरदर्द, नेत्र विकार और खर्च से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रेम सही चलता रहेगा। राहु मंत्र का जाप करें।
कर्क- रुका धन वापस मिलेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कठिनाई होगी। स्वास्थ्य खराब दिख रहा है। प्रेम,व्यावसाय सब मध्यम है। बचकर पार करने की जरूरत है। काली वस्तुओं का दान करें।
सिंह- पैतृक सम्पत्ति में परेशानी, कोर्ट-कचहरी में परेशानी,सीने में विकार की आशंका है। बाकी ठीक है। प्रेम की स्थिति सही है। सही समय पर सही निर्णय ले लेंगे। मध्यम समय यह कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। भगवान शिव का दर्शन करें।
कन्या- भाग्यवश कुछ हो सकता है। या तो पूजा में बहुत व्यस्त रहेंगे या पूजा से दूर रहेंगे। सामान्य स्थिति नहीं रहेगी। सम्मान पर ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम अच्छा है। व्यापार भी ठीक चलेगा। पीली वस्तुओं का दान करें। राहु मंत्र का जाप करें।
तुला- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलते रहेंगे। भगवान शिव का दर्शन करें। उनकी अराधना करें।
वृश्चिक- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है। स्वास्थ्य आपका भी मध्यम है। जीवनसाथी का भी मध्यम है। रोजी रोजगार में अचानक से कोई समस्या आ सकती है। ध्यान रखें। प्रेम की स्थिति आपकी सही चलती रहेगी। विद्यार्थियों के लिए सही समय होगा। काली वस्तुओं का दान करें।
धनु- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। व्यावसायिक या किसी भी रास्ते में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन आप निकल जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक हैं। काली वस्तुओं का दान करें।
मकर- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यावसायिक या किसी अन्य महत्वपूर्ण निर्णय को थोड़ा रोकें। जैसा चल रहा है, चलने दें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम में उलझ सकते हैं। थोड़ा ध्यान देकर चलें। मां काली की अराधना करें।
कुंभ- घर में कुछ परेशानी हो सकती है। मां के स्वास्थ्य में विकार हो सकता है। नकारात्मक उर्जा का संचार हो सकता है घर में। तू-तू्, मैं-मैं, कलहकारी स्थिति आ सकती है।भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर रोक लग सकती है। बाकी स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम सब ठीक चलता रहेगा। मां काली की अराधना करें।
मीन- व्यावसायिक स्तर पर चीजें ठीक रहेंगी। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम में थोड़ा सा उलझना या तू-तू,मैं-मैं की स्थिति हो सकती है। नाक,कान,गले की परेशानी हो सकती है। काली वस्तु का दान करें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 06 – Oct – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि चतुर्थी 12:34:30
? नक्षत्र कृत्तिका 17:54:26
? करण :
बालव 12:34:30
कौलव 25:44:40
? पक्ष कृष्ण
? योग सिद्धि 24:53:27
? वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:16:56
? चन्द्रोदय 20:48:59
? चन्द्र राशि वृषभ
? सूर्यास्त 18:00:46
? चन्द्रास्त 09:54:00
? ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 11:43:49
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन (अधिक)
? मास पूर्णिमांत आश्विन (अधिक)
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:45:24 – 12:32:19
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 08:37:42 – 09:24:38
? कंटक 07:03:52 – 07:50:47
? यमघण्ट 10:11:33 – 10:58:29
? राहु काल 15:04:49 – 16:32:48
? कुलिक 13:19:15 – 14:06:10
? कालवेला या अर्द्धयाम 08:37:42 – 09:24:38
? यमगण्ड 09:12:54 – 10:40:53
? गुलिक काल 12:08:51 – 13:36:50
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542 राशिफल 6 अक्टूबर :…