जानिए आज का राशिफल हमारे साथ निश्चित बदलेंगे आपके जीवन के सितारे जुड़े रहे हमारे साथ
ज्योतिषकेंद्र
जन्म कुंडली से जाने धनयोग
आपके भाग्य में ग्रहों की दशा, अंतर्दशा में कितना धन
प्राप्त होगा।जाने अपने कुंडली के ग्रहों की दशा से।
संपर्क करें ज्योतिष केंद्र महारानी होटल निकट पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064.8948895542
राशिफल 24 सितंबर : आज बन रहा है गजकेशरी योग, कुंभ राशि वालों के आय,व्यापार के मामले में हो सकता है कुछ बड़ा, पढ़ें आज का राशिफल
ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य कन्या राशि में हैं। बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। बहुत दिनों बाद बहुत ही सुंदर और स्पष्ट गजकेशरी योग का निर्माण हो रहा है। अद्भुत संयोग इसको कहेंगे। गुरु बहुत दिनों से वक्री थे, फिर केतु के साथ थे, अपने से द्वादश भाव में थे। लगभग दो वर्षों बाद ढंग के गजकेशरी योग का निर्माण आज हो रहा है। यह पूरे जनमानस, पूरी पृथ्वी के लिए अच्छा है लेकिन कुछ लोगों के लिए बहुत ही अच्छा है।
राशिफल-
मेष-भाग्यवश कोई काम बनेगा। किसी ऐसी चीज, वक्त की शुरुआत होगी जो अद्भुत मानी जाएगी आपके जीवन में। बस स्वास्थ्य का ध्यान दें। बाकी प्रेम,व्यापार सब बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-आपके लिए इस गजकेशरी योग का बहुत लाभ नहीं मिलने वाला है क्योंकि अष्टम भाव में चंद्रमा और गुरु का गोचर है। लेकिन रहस्यों, ज्ञान के क्षेत्र में, शोध में लगे लोगों के लिए अच्छा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,व्यापार अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-नवप्रेम का आगमन हो सकता है। विवाह तय हो सकता है। नौकरी लग सकती है। व्यापार में तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी से कुछ अच्छे संयोग बनेंगे। अद्भुत योग है हर मामले में। प्रेम,व्यापार,स्वास्थ्य आपका सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करें।
कर्क-षष्ठ भाव में शुभ योग का निर्माण बहुत मायने नहीं रखता है। लेकिन शुभ तो शुभ है। शत्रु पक्ष आपकी ओर आएंगे। शत्रु से मित्रता होगी। चली आ रही परेशानी खत्म होगी। राह के रोड़े हट जाएंगे। स्वास्थ्य में कुछ अच्छी बातें होंगी। कुछ शुभता जरूर आपसे जुड़ेगी। प्रेम और व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह-सिंह राशि के विद्यार्थियों, लेखकों, गायकों, कलाकारों, कवियों के लिए अद्भुत समय है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब बहुत अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में कुछ उत्सव हो सकता है। मां के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। स्वास्थ्य, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। प्रेम भी धीरे-धीरे अच्छा हो जाएगा।
तुला-कुछ सुकर्म होने वाला है आपसे। यह व्यापार के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा होगा। स्वास्थ्य अच्छा,प्रेम मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-धन का आगमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी द्वारा आज कोई बड़ा काम करने वाले हैं आप। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-अद्भुत संयोग है। सकारात्मक उर्जा का स्तर बहुत अच्छा होगा। शुभता आएगी। नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिख रहे हैं। कद बढ़ रहा है। सराहे जा रहे हैं समाज में। स्वास्थ्य और व्यापार बहुत अच्छा है। प्रेम अभी मध्यम चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।
मकर-यद्यपि की शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी शुभ साझेदार से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। मन से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ-आय,व्यापार,समाचार के मामले में कुछ बड़ा होने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,व्यापार सब बहुत अच्छा है। अद्भुत है। पीली वस्तु का दान करें।
-व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। पैतृक सम्पत्ति, राजनीतिक लाभ, कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। अद्भुत संयोग बन रहा है। पीली वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 24 – Sep – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि अष्टमी 19:03:23
? नक्षत्र मूल 18:09:56
? करण :
विष्टि 07:26:13
बव 19:03:23
? पक्ष शुक्ल
? योग सौभाग्य 21:53:08
? वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:10:39
? चन्द्रोदय 13:24:59
? चन्द्र राशि धनु
? सूर्यास्त 18:14:47
? चन्द्रास्त 23:52:59
? ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 12:04:08
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन (अधिक)
? मास पूर्णिमांत आश्विन (अधिक)
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:48:35 – 12:36:51
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त :
10:12:01 – 11:00:18
15:01:41 – 15:49:58
? कंटक 15:01:41 – 15:49:58
? यमघण्ट 06:58:55 – 07:47:12
? राहु काल 13:43:14 – 15:13:45
? कुलिक 10:12:01 – 11:00:18
? कालवेला या अर्द्धयाम 16:38:14 – 17:26:31
? यमगण्ड 06:10:39 – 07:41:10
? गुलिक काल 09:11:41 – 10:42:12
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
ज्योतिषकेंद्र जन्म कुंडली से जाने धनयोग आपके भाग्य में ग्रहों की दशा, अंतर्दशा में कितना…