कन्या राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, वृश्चिक राशि के जातकों का बन सकता है भाग्यवश कोई काम, जानें अन्य राशियों का हाल
भगवान सूर्य की उपासना से मिलते हैं जीवन में हर प्रकार के सुख बदलती है जीवन रेखा भगवान सूर्य की उपासना से मंदार की लकड़ी से करें भगवान सूर्य का हवन ओम घृणि सूर्याय नमः
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
ग्राम दौलतपुर पोस्ट दुधौरा डिस्ट्रिक्ट बस्ती उत्तर प्रदेश नियर सोनुपार चौराहा मिलने का समय सुबह 7:00 से 9:00 शाम 4:00 से 8:00
पंडित देवास मिश्रा ज्योतिष पीठ कार्यालय ग्राम दौलतपुर
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542
राशिफल 8 नवंबर: कन्या राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, वृश्चिक राशि के जातकों का बन सकता है भाग्यवश कोई काम, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। कन्या राशि में शुक्र हैं। तुला राशि में सूर्य,बुध हैं। वृश्चिक राशि में केतु, धनु में गुरु, मकर राशि में शनि हैं। मंगल मीन राशि में हैं। मंगल अभी भी वक्री हैं। बाकी ग्रहों की स्थिति मध्यम से बेहतर की ओर जा रही है। चंद्रमा की स्थिति अच्छी है। मन प्रफुल्लित रहेगा। चीजें अच्छी होती हुई दिखाई पड़ेंगी।
राशिफल-
मेष-गृहकलह से बचें। सकारात्मक उर्जा का संचार थोड़ा शुरू हुआ है। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। मां के स्वास्थ्य में सुधार सम्भव है। थोड़ी सी सकारात्मकता जरूर बढ़ी है लेकिन स्वास्थ्य और प्रेम पर अच्छे से ध्यान दें। व्यवसायिक लाभ होता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। सभी लोगों के सहयोग से व्यवसायिक लाभ होता दिख रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति में पहले से काफी सुधार है और वित्तीय स्थिति आपकी ठीक होती जा रही है। गणेश जी की वंदना करें।
मिथुन-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। थोड़ा ध्यान दें। रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा लेकिन निवेश से बचें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की वंदना करते रहें।
कर्क-बड़ी सकारात्मक स्थिति आ गई है, स्वास्थ्य और सोच के मामले में। एक अद्भुत क्षमता आपमें महसूस होने लगी है। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी मध्यम है अभी लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होती दिख रही है। प्रेम और व्यापार मध्यम है। चीजें ठीक चल रही हैं। बजरंग बली की अराधना जारी रखें।
सिंह-चिंता बनी रहेगी। वित्तीय व्यवस्था को लेकर अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे लेकिन आपको ऐसा लगेगा कि आय से अधिक खर्च होता जा रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
कन्या-आर्थिक मामले सुदृढ़ होंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे। भगवान शिव की अराधना करें।
तुला-व्यवसायिक मामले सुलझेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी,व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। मन पवित्र रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम और मानसिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्तु का दान करें।
धनु-थोड़ा जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य अच्छा है। फिर भी बचाव जरूर रखें क्योंकि चंद्रमा की स्थिति थोड़ी हानिकारक है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मकर-जीवनसाथी की तरक्की, आपकी तरक्की, व्यापारिक और व्यवसायिक लाभ होगा। जीवन आनंददायक होगा। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम है। फिर भी चंद्रमा की स्थिति के कारण आप एन्ज्वाय करेंगे और प्रेम में भी अच्छी स्थिति रहेगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली को प्रणाम करते रहें।
कुंभ-विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शत्रुओं की आज एक नहीं चल पाएगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-भावुक बने रहेंगे। लेकिन निर्णय अच्छे लेंगे। भावुकता में भी अच्छे निर्णय लेते हैं। आप ऐसे ही हैं। स्वास्थ्य,प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी धीरे-धीरे अच्छे चलने लगे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 08 – Nov – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि सप्तमी 07:31:21
? नक्षत्र पुष्य 08:45:30
? करण :
बव 07:31:21
बालव 19:17:46
? पक्ष कृष्ण
? योग शुक्ल 27:41:00
? वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:38:38
? चन्द्रोदय 23:55:00
? चन्द्र राशि कर्क
? सूर्यास्त 17:30:52
? चन्द्रास्त 13:03:59
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 10:52:15
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:43:01 – 12:26:30
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 16:03:55 – 16:47:24
? कंटक 10:16:03 – 10:59:32
? यमघण्ट 13:09:59 – 13:53:28
? राहु काल 16:09:21 – 17:30:53
? कुलिक 16:03:55 – 16:47:24
? कालवेला या अर्द्धयाम 11:43:01 – 12:26:30
? यमगण्ड 12:04:45 – 13:26:17
? गुलिक काल 14:47:49 – 16:09:21
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
भगवान सूर्य की उपासना से मिलते हैं जीवन में हर प्रकार के सुख बदलती है…