आपके दिन की शुरुआत होगी हमारे साथ हर ग्रहों के फल का अंक ज्योतिष के हिसाब से आप को मिलेंगी ठीक-ठीक जानकारी जनिए आज का राशिफल

राशिफल 3 अक्टूबर : मकर राशि वालों के घर में आएगी खुशहाली, चल पड़ेगा वृश्चिक राशि के जातकों का रुका बिजनेस, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति – चंद्रमा और मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं। सूर्य कन्या राशि में हैं। बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में और शनि मकर राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की स्थिति अच्छी है। जनमानस अच्छे दिनों की ओर जा रहा है। पहले से काफी बेहतर ढंग से चीजें आगे बढ़ेंगी। यह पृथ्वी के लिए शुभ संकेत होगा।
राशिफल-
मेष – शुभ समय है। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टिकोण से आप आगे जा रहे हैं। जीवन में कुछ शुभ और नया होता दिख रहा है। आगे बढ़ेंगे आप। बस बचाव पक्ष थोड़ा कमजोर है। बाकी सब ठीक ठाक है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ – चिंताकारी स्थिति बन रही है। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन – आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क – व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे चल रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
सिंह – भाग्यवश कोई काम बनेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम पहले से ही अच्छा चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।
कन्या – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। मसूर की दाल किसी गरीब को दान करना अच्छा रहेगा।
तुला – रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब अच्छा चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और व्यापार के मामले में सफल होते दिख रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
धनु – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पढ़ने-लिखने में मन लगाइए। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम,व्यापार सही चलने लगा है। आप आगे बढ़ेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
मकर – भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। घर में कुछ खुशहाली सा होगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चलने लगा है। मसूर की दाल दान करें।
कुंभ – रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसाय के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नया होने वाला है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन – वाणी अनियंत्रित हो सकती है। कड़क भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। कुटुम्बीजनों से उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 03 – Oct – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि द्वितीया पूर्ण रात्रि
? नक्षत्र रेवती 08:50:53
? करण तैतिल 18:13:34
? पक्ष कृष्ण
? योग व्याघात 22:06:02
? वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:15:18
? चन्द्रोदय 19:08:59
? चन्द्र राशि मीन – 08:50:53 तक
? सूर्यास्त 18:04:12
? चन्द्रास्त 07:15:59
? ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 11:48:53
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन (अधिक)
? मास पूर्णिमांत आश्विन (अधिक)
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:46:07 – 12:33:23
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त :
06:15:18 – 07:02:34
07:02:34 – 07:49:50
? कंटक 11:46:07 – 12:33:23
? यमघण्ट 14:55:09 – 15:42:25
? राहु काल 09:12:32 – 10:41:08
? कुलिक 07:02:34 – 07:49:50
? कालवेला या अर्द्धयाम 13:20:38 – 14:07:54
? यमगण्ड 13:38:22 – 15:06:58
? गुलिक काल 06:15:18 – 07:43:55
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
राशिफल 3 अक्टूबर : मकर राशि वालों के घर में आएगी खुशहाली, चल पड़ेगा…