आइए अपने दिन की शुरुआत करें हमारे साथ जानिए आज का राशिफल निश्चित बदलेंगे आपके जीवन के सितारें जुड़े रहे हमारे साथ

कच्ची हल्दी के दान से दूर होंगे विघ्न बाधाएं वृश्चिक मीन तुला कुंभ राशि वाले करें आज हल्दी का दान
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर 9628203064.8948895542
राशिफल 17 सितंबर : कन्या राशि में सूर्य और बुध, मिथुन राशि वालों की पूरी होंगी योजनाएं, मकर वालों के लिए परेशानी का समय, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति – मंगल मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध कन्या राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जा चुके हैं। अब सूर्य स्वग्रही नहीं रहे। कन्या राशि में सूर्य और बुध हैं। धनु में केतु और गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। मंगल और शनि अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं। गुरु और बुध अपने घर में हैं। कोई भी ग्रह का योग बना है तो युग्म का फल मिलता है। यहां स्वग्रही बुध का फल नहीं मिलेगा। कन्या राशि में सूर्य और बुध के युग्म का फल मिलेगा।
राशिफल-
मेष – अच्छी स्थिति है। पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर है। भावुक बने रहेंगे। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ – भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी के योग बनेंगे। मन में एक उर्जा रहेगी। शारीरिक स्थिति ठीक है। प्रेम की स्थिति भी दिनों दिन सुधार की ओर है। कुल मिलाकर आपकी स्थिति अच्छी चल रही है। ताम्रपात्र दान करें।
मिथुन – पराक्रम रंग लाएगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।
कर्क – स्थिति अच्छी है। धनागमन हो रहा है। पराक्रम से रुपए-पैसे भी कमा रहे हैं। लेकिन असल व्यावसाय की स्थिति में रुकावट बनी हुई है। प्रेम में भी उल्टी सोच के शिकार हो गए हैं। बजरंग बली की शरण में बने रहें।
सिंह – अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। धनागमन हो रहा है। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है। प्रेम की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या – मन चिंतित रहेगा। कुछ अभाव जैसा महसूस होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम में बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। थोड़ी खटर-पटर के साथ आगे बढ़ रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। प्रेम मध्यम, व्यवसाय मध्यम से उत्तम की ओर, स्वास्थ्य ठीक ठाक है। गणेश जी की वंदना करें।
तुला – रुपए-पैसे आते रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार मध्यम से अच्छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक – व्यावसायिक लाभ मिलेगा। प्रेम अच्छी स्थिति में है। शारीरिक स्थिति मध्यम दिख रही है। बचकर पार करें। मां काली की वंदना करते रहें।
धनु – भाग्यवश कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। कुल मिलाकर आप अच्छे चल रहे हैं। बस अभी यदि आप दस अंक पाना चाहते हैं तो 11 अंक की तैयारी करें। तब दस अंक मिलेगा। बाकी ठीक है। सूर्यदेव को जल दें।
मकर – थोड़ी परेशानी का समय है। निकल जाएगा। आज के बाद बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति बिल्कुल ठीक चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक चल रहे हैं। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई नई शुरुआत आज के दिन न करें। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापारिक लाभ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन आनंदित रहेगा। बस स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। गणेश जी की शरण में बने रहें।
मीन – विरोधियों की एक नहीं चल पाएगी। आगे बढ़ते रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार अच्छा है और प्रेम की स्थिति भी अच्छी है। कोई समस्या वाली बात नहीं दिख रही है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 17 – Sep – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि अमावस्या 16:31:32
? नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 09:48:27
? करण :
चतुष्पाद 06:17:09
नाग 16:31:32
? पक्ष कृष्ण
? योग शुभ 23:50:55
? वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:07:10
? चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
? चन्द्र राशि सिंह – 15:07:26 तक
? सूर्यास्त 18:23:13
? चन्द्रास्त 18:40:00
? ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 12:16:03
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत भाद्रपद
? मास पूर्णिमांत आश्विन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:50:39 – 12:39:43
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त :
10:12:30 – 11:01:35
15:06:56 – 15:56:00
? कंटक 15:06:56 – 15:56:00
? यमघण्ट 06:56:14 – 07:45:18
? राहु काल 13:47:11 – 15:19:12
? कुलिक 10:12:30 – 11:01:35
? कालवेला या अर्द्धयाम 16:45:04 – 17:34:08
? यमगण्ड 06:07:10 – 07:39:10
? गुलिक काल 09:11:10 – 10:43:11
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
? मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
कच्ची हल्दी के दान से दूर होंगे विघ्न बाधाएं वृश्चिक मीन तुला कुंभ राशि…