वैश्विक महामारी कोरोना को रोकने में होम्योपैथी चिकित्सा विधा का सहारा लेगी सरकार – डॉ दीपक सिंह

गायघाट, बस्ती। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को रोकने में अब होम्योपैथी चिकित्सा विधा का सहारा लिया जाएगा। होम्योपैथी निदेशालय द्वारा इस सन्दर्भ मे प्रदेश के सभी जिलों के जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों तथा जिला मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कोरोना अर्थात कोविड-19 के रोकथाम में होम्योपैथिक औेषधियों के निशुल्क वितरण हेतु अविलम्ब कार्ययोजना बनाई जायेगी।
होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ के राष्ट्रीय सचिव डॉ दीपक सिंह द्वारा इस सन्दर्भ मे 22 अप्रैल को आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया था। इसके अलावा केंद्रीय होम्योपैथी चिकित्सा परिषद के पूर्व सदस्य डॉ अनुरुद्ध वर्मा द्वारा भी आयुष मंत्रालय को पत्र लिख कर कोरोना महामारी में होम्योपैथी औषधियों के प्रयोग किये जाने हेतु सुझाव दिया गया था। जिसे आयुष विभाग ने गंभीरता से लिया है।
महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवम आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ दीपक सिंह ने बताया है कि कोविड-19 एक विषाणु जनित इन्फेक्शन होता है। ऐसे विषाणुजनित रोगों में होम्योपैथी औषधिया बहुत कारगर सिद्ध हुई है। इसका सबसे बड़ा उदारहरण चेचक है। जिसमे बचाव के तौर पर होम्योपैथी औषधि वर्षो से खासा प्रचलित है। डॉ दीपक सिंह ने यह भी बताया है कि यदि सरकार द्वारा होम्योपैथी औषधियों का प्रयोग एक माह पूर्व शुरू किया गया होता तो आज इस महामारी का प्रकोप काफी कम हो गया होता। हालाँकि होम्योपैथी चिकित्सकों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।
About The Author
गायघाट, बस्ती। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को रोकने में अब होम्योपैथी चिकित्सा विधा का सहारा…