बस्ती में 8 जून से खुल जाएंगे न्यायालय

बस्ती। जनपद बस्ती के सभी न्यायालय 8 जून से खुल जाएंगे। न्यायिक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। जनपद न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी ने शनिवार को इस आशय के निर्देश जारी कर दिए हैं। न्यायालय खुलने के दौरान कोरोना वायरस के सभी प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। न्यायालय परिसर में मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य होगा। सभी न्यायालय में पेशकार, लिपिक एवं अन्य कर्मचारी, वादकारी शारीरिक दूरी का पालन करेंगे। प्रत्येक न्यायालय कक्ष में अधिवक्ताओं के लिए केवल चार कुर्सियां निर्धारित दूरी पर लगाई जाएंगी। परिसर में केवल वही अधिवक्ता एवं वादकारी प्रवेश करेंगे। जिनका मामला पेश होना होगा। उन्होंने बताया कि जमानत प्रार्थना पत्र, अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र तथा अन्य आवश्यक प्रार्थना पत्र एवं लिखित बहस के लिए ई-मेल का प्रयोग किया जा सकता है। अधिवक्ताओं और वादकारियों की सहायता के लिए जनपद न्यायालय का हेल्पलाइन नंबर 05542-245914 तथा 9335348447 जारी किया गया है। इसके जरिये ई-कोर्ट से संबंधित सूचनाएं प्राप्त की जा सकती है।
About The Author
बस्ती। जनपद बस्ती के सभी न्यायालय 8 जून से खुल जाएंगे। न्यायिक कार्य शुरू कर…