2020: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020 का आखिरी महीना दिसंबर जानिए हमारे साथ क्योंकि हम बनाते हैं आपके भाग्य को बेहतर

2020: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020 का आखिरी महीना दिसंबर
जानिए हमारे साथ क्योंकि हम बनाते हैं आपके भाग्य को बेहतर
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
अंग्रेजी कैलेंडर में जहां दिसंबर साल 2020 का आखिरी
(12वां) महीना हैं वही विक्रम संवत कैलेंडर के साल 2077 का 9वां महीना मार्गशीर्ष है। दोनों महीने 01 दिसंबर 2020 से शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार पिछले कुछ समय में हुए ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन के चलते काफी मुश्किल हालात देखने को मिले। साल 2020 का आखिरी महीना भविष्यफल के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा ?
मेष (21 मार्च – 20 अप्रैल)
मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 25 दिसंबर से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। 18 दिसंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार रहेगा। मेहनत भी अधिक रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृष (21 अप्रैल-20 मई)
मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। माता का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन (21 मई – 21 जून)
आत्मविश्वास में कमी आएगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।
कर्क (22 जून-23 जुलाई)
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मानसिक असन्तोष रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
सिंह (24 जुलाई-22 अगस्त)
बातचीत में सन्तुलित रहें। भाई-बहनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। भवन सुख में विस्तार हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी।
कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला (23 सितंबर-23 अक्टूबर)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक (24 अक्तूबर-21 नवंबर)
मन परेशान हो सकता है। पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होगें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग भी मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कुंभ (22 दिसंबर -19 जनवरी)
पूर्ण रूप से ऊर्जा महसूस करेंगे पिता का सहयोग मिलेगा घर में मांगलिक कार्य होंगे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी जो लोग नौकरी व्यापार करते हैं उनके लिए किसी प्रकार की अच्छी सूचना की प्राप्ति हो सकती है
मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा खर्च भी बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि भी होगी।
About The Author
2020: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020 का आखिरी महीना दिसंबर जानिए हमारे साथ…