हेंगापुर में यातायात नियमों की दी गई जानकारी
दुबाैलिया, बस्ती। दुबौलिया के हेंगापुर बरसांव विद्यालय में दीपावली के शुभ अवसर पर यातायात माह पखवारा अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
दुबौलिया एसआई आशुतोष शुक्ला व सी एल यादव एवं कॉन्स्टेबल अजीत सिंह यादव, योगेश प्रताप यादव ने याता यात नियम के बारे में जागरूक करते हुए जानकारी दिया। पर्यावरण जल संचयन महाअभियान का प्रमाण पत्र एवं वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
इंटर लाकिंग सड़क का प्रदेश मंत्री भाजपा संगठन त्रयम्बक त्रिपाठी ने किया लोकापर्ण
बस्ती। विक्रमजोत ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत धिरौली पाण्डेय के नयीदुनिया गांव से सौरभ पान्डेय के घर तक तीन सौ मीटर इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया।ग्राम प्रधान गीता देवी पान्डेय की अध्यक्षता मे मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा संगठन त्रयम्बक त्रिपाठी ने सड़क का लोकार्पण किया।
इस मौके पर अतुल मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी संत कबीर नगर, सौरभ पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी, महाबीर सिंह खण्ड़ विकास अधिकारी, सचिव अनूप मिश्रा, प्रशांत पान्डेय, देवी सहाय पान्डेय, यदुनंदन पान्डेय, राम बहाल पान्डेय, राज कुमार पान्डेय, सुरेश पाठक, मनीष यादव ,राम किशोर यादव, भगवान बक्श सिंह,अमित यादव, शैलेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, राम शंकर सिंह, मनोज यादव ,कृष्ण देव दूवे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
About The Author
दुबाैलिया, बस्ती। दुबौलिया के हेंगापुर बरसांव विद्यालय में दीपावली के शुभ अवसर पर यातायात माह…