हरियाणा से बिहार जा रही टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलटी

बस्ती। हरियाणा से बिहार जा रहे टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर कप्तानगंज में बीती रात रात 10 बजे पलट गई गनीमत रही कि मात्र चालक को ही मामूली चोट आई जबकि उसमें सवार 11 लोग बाल बाल बच गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को उपचार के लिए सीएससी कप्तानगंज पहुंचाया। हरियाणा से मजदूरों को लेकर बिहार जा रही मैजिक पिकअप चालक को नीम की नींद की जबकि आने के चलते अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जाकर पलट गई टाटा मैजिक में सवार मजदूर चीखने चिल्लाने लगे। सूचना पर आनन-फानन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज हरेकृष्ण उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जख्मी चालक को उपचार के सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया घायल चालक की पहचान प्रेम चन्द्र निवासी हरियाणा के रूप में हुई। जो मजदूरों को लेकर दरभंगा बिहार जा रहा था।
About The Author
बस्ती। हरियाणा से बिहार जा रहे टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस…