सोमवार की शाम को मॉ दुर्गाजी के प्रतिमा का हुआ विसर्जन
![सोमवार की शाम को मॉ दुर्गाजी के प्रतिमा का हुआ विसर्जन](https://www.purvanchalsandesh.com/media-webp/2020-10/img-20201026-wa0151.jpg)
दुबौलिया बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर गांव में श्रद्धालुओं ने मोबाइल पर म्यूजिक बजा थिरकते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए खलवा गांव होते हुए सरयू नदी के किनारे स्थित चांदपुर गांव के सामने सरयू नदी में विसर्जन किया।
दुर्गा पूजा में प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए मॉ दुर्गाजी प्रतिमाओं को निकाला गया। इस दौरान लोग भक्तीगीतों पर झूमते हुए अबीर गुलाल उड़ाते हुए गांव में भ्रमण करते हुए निकले। इस दौरान लोगों ने मॉ का दर्शन कर मन्नते मांगी। मॉ दुर्गाजी के प्रतिमा का विसर्जन पवित्र सरयू नदी के चॉदपुर घाट पर किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दिलीप यादव, कलेक्टर तिवारी, देवव्रत सिंह, पंडित मन्तू तिवारी के साथ गांव के बड़े बुजुर्ग व बच्चे मौजूद रहे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस निगरानी में जुटी रही।
About The Author
दुबौलिया बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर गांव में श्रद्धालुओं ने मोबाइल पर म्यूजिक…