सेवा सप्ताह में पीएम मोदी के जन्म दिन पर 19 को 70 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण करेगा किसान मोर्चा

बस्ती । मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की वर्चुअल बैठक पार्टी कार्यालय से हुई जिसमें लोगों ने अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों से ऑन लाइन हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने परस्पर संवाद बनाया। निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के क्रम मंें आगामी 19 सितम्बर शनिवार को जनपद के 70 ग्राम पंचायतों में सघन पौधरोपण किया जायेगा जिससे पर्यावरण शुद्ध हो और हरियाली बनी रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि किसान मोर्चे पर पर्यावरण रक्षा का बड़ा दायित्व है। यह निर्णय सराहनीय है। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि 19 सितम्बर को कार्यकर्ता पौधरोपण के साथ ही वृक्षों के रक्षा की भी जिम्मेदारी लें। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सघन पौधरोपण की तैयारियां कर ली गई हैं और 70 ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ता, प्रभारी, एवं सह प्रभारी को दायित्व सौंप दिया गया है।
किसान मोर्चा के वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से आत्मा प्रसाद पाठक, रामानन्द नन्हें, सीताराम श्रीवास्तव, जगदीश पाण्डेय, विमलेन्द्र सिंह, शक्तिदीप पाठक, अतुल तिवारी, राकेश यादव, धर्मेन्द्र जायसवाल, शैलेन्द्र राजन, रामफेर चौधरी, चन्द्रेश सिंह, रमेश गुप्ता, अनिल पाण्डेय, विमल पाण्डेय, जॉन पाण्डेय के साथ ही किसान मोर्चा और भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
About The Author
बस्ती । मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की वर्चुअल बैठक पार्टी कार्यालय से…