सीएससी मुंडेरवा का अपर पुलिस अधीक्षक नें किया निरीक्षण
On

बस्ती। जिले में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज कुमार ने बुधवार को मुंडेरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के बारे में जानकारी लिया। साथ ही अस्पताल पर नियुक्त सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के बारे में विस्तार से बताया गया। बस्ती जनपद के जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा को आइसोलेशन वार्ड के रूप में विकसित किया। यानी कि जनपद में कोरोना वायरस के जो भी मरीज पाए जाएंगे उन्हें आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया जाएगा। और यही पर ऐसे मरीजों की देखरेख भी की जाएगी। इस जगह पर पुलिस के जवानों की लगातार ड्यूटी लगाई गई है। वह अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी पर तैनात है।
Tags:
About The Author
बस्ती। जिले में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज कुमार ने बुधवार को मुंडेरवा सामुदायिक स्वास्थ्य…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...