साधु संतो की सेवा कर सपा नेता सिद्वार्थ सिंह ने लिया आशीर्वाद

दुबौलिया बस्ती। लॉकडाउन में साधु संतों की सेवा कर सपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ ने साधु संतों की चरणों में मास्क, सेनेटाइजर, खाद्यान्न एवं फल भेंट करके आशीर्वाद लिया।
गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उ०प्र० आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कप्तानगंज विधान सभा में साधु संतो, महन्थ,पुजारियों कॊ लॉकडाउन में पहुंचकर उनके चरणों में सामाग्री भेट किया। श्री सिंह ने चिलमा बाजार में बाबा राम कृपालदास जी कुटी पर पहुंच कर मंदिरों के संतों को सामाग्री एवं धार्मिक पुस्तके भेट कर आशीर्वाद लिया। चिलमा बाजार में बाबा कृपाल दास जी के कुटी पर इलाके के अनेको मन्दिर के साधु -पुजारियों की सेवा के साथ ही उन्हें धार्मिक पुस्तकें भेंट किया गया। साधु सन्तो की सेवा में मुख्य रूप से अमित सिंह, मानवेन्द्र सिंह, गौरव सिंह, शिव कुमार, शिखर सिंह आदि ने योगदान दिया।
About The Author
दुबौलिया बस्ती। लॉकडाउन में साधु संतों की सेवा कर सपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ ने…