साठा धान तैयार हुआ तो किसानों के लिए साबित होगा वरदान -सिद्धार्थ सिंह

दुबौलिया,बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने अपने गांव डेईडीहा बुर्जुग में राम जानकी मार्ग के बगल में साठा धान की रोपाई कराये है। धान की फसल में पैदावार हुई तो किसानों के लिए बरदान सावित होगा।
सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने 30 मार्च को साठा धान की रोपाई कराये है। फसल में हरियाली आ गई है। यह धान फसल 60 दिनों में तैयार होगी। अगर फसल तैयार हो गई तो बड़े पैमाने पर धान की रोपाई करायी जायेगी। इस धान की फसल से किसानों की तस्वीर ही बदल जायेगी।
श्री सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड में साठा धान की खेती है। 60 दिनों में रोपाई होती है। पैदावार भी अच्छी मिलती है। वहां के किसान धान की फसल से अच्छा विकास कर रहे है। इस धान का चावल बासमती के टक्कर का होता है। हमारा प्रयोग सफल हुआ तो किसानों के लिए बरदान सावित होगा।
इलाके में किसान परम्परा खेती ही करते है। किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आधुनिक खेती करना चाहिए। जिससे कम लागत में अच्छी उपज मिल सके। इसलिए साठा धान की रोपाई कराई गई है। इसकी धान की रोपाई चार बार होती है। एक बीघे में आठ कुण्टल की पैदावार होती है। अप्रैल माह में धान की रोपाई देख राम जानकी मार्ग से गुजरने वाले लोग रुक कर फसल को देखते है। धान के बारे में जानकारी लेते है।
About The Author
दुबौलिया,बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह…