सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवंधे के स्परों पर दबाव बनना शुरु, बाढ़ खण्ड कमर कसकर तैयारी में जुटा

_ अतिसंवेदनशील तंटबध कटरिया चॉदपुर में बाढ़ खण्ड स्परों को मजबूत करने का कार्य में जुटा
- सरयू नदी का जलस्तर 92 से हुआ पार, बढ़त जारी
- बंधे के ठोकरों पर नदी ने दबाव बनाना किया शुरु।
बस्ती। बस्ती जिले के अति संवेदनशील तटबन्ध कटरिया चॉदपुर पर सरयू नदी का दबाव बनना शुरु हो गया है। बाढ़ खण्ड विभाग कमर को कसकर बंधे को मजबूत करने में जुट गया है। बन्धे के नीचे स्पर पर बोल्डर लगाकर पिचिंग कार्य के बाद क्षतिग्रस्त ठोकरों को मजबूत करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बाढ़ खण्ड के ठेकेदार दर्जन भर मजदूरों के साथ बंधे पर खेमा गाड़ दिए है।
मानसूनी बरसात होने से सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।बुधका को सरयू नदी का जलस्तर 92,1 से ऊपर पहुंच गया है। हलांकि खतरे के निशान 92,730 से अभी नीचे है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते देख बाढ़ ठेकेदारों के साथ बंधे पर कार्य के लिए जुट गये है। बंधे पर लगातार कार्य जारी है। बाढ़ खण्ड के अधिकारी लगातार ठेकेदारों के साथ बंधे पर कार्य में जुटे है। बाढ खण्ड ने बंधे के स्लोप पर बोल्डर लगाकर पिचिंग का कार्य कर दिया है। बंधे को बचाने के लिए बने ठोकरों के नोज को मजबूत करने का कार्य चल रहा हैI
बंधे पर बरसात और कीचड़ होने के बाद भी कार्य लगातार जारी है। बाढ़ खण्ड के कर्मचारियों ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा हैI बुधवार को नदी का जलस्तर 92 के ऊपर पहुँच गया है। नदी का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो जल्द ही खतरे के निशान को छू लेगा। फिरहाल बन्धे को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया गया हैI
About The Author
_ अतिसंवेदनशील तंटबध कटरिया चॉदपुर में बाढ़ खण्ड स्परों को मजबूत करने का कार्य में…