सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मृतक के परिवार को दी एक लाख की सहायता राशि

बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व कैविनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी व जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने रूधौली विधानसभा के अंतर्गत रौनाकला निवासी स्वर्गीय पवन यादव पुत्र पति यादव के परिजनों को एक लाख की सहायता राशि सौंपा।
जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि मजदूरों एवं श्रमिकों के लिए किए जा रहे सहयोग के क्रम में शनिवार को बस्ती जनपद के रूधौली विधानसभा के अंतर्गत रौनाकला निवासी स्व.पवन यादव पुत्र श्री पति यादव जो उत्तर प्रदेश सरकार के भ्रष्ट कानून व्यवस्था एवं पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार के चलते मौत हो गयी थी।
समाजवादी पार्टी की तरफ से एक लाख धनराशि की सहायता राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा प्रदान की गईI इस मौके महेंद्र नाथ यादव जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्रीराम प्रसाद चौधरी ने पीड़ित परिवार को उसके घर पहुंचकर एक लाख रुपये की सहायता दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
About The Author
बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व कैविनेट मंत्री…