सपा में शामिल हुये 50 लोग, जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने दिलाई सदस्यता
![सपा में शामिल हुये 50 लोग, जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने दिलाई सदस्यता](https://www.purvanchalsandesh.com/media-webp/2020-09/6.jpg)
बस्ती । समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के 50 लोगों को पार्टी की सदस्यता प्रदान किया।
महेन्द्रनाथ ने पार्टी में शामिल लोगों का आग्रह किया कि वे सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के संघर्ष में मुखर होकर जुट जाय और डा. राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेन्द्रदेव, नेताजी मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्ग दर्शन में गरीबों, मजलूमों की आवाज बनकर समाजवादी विचारधारा को ताकत दें।
संत गाडगे यूथ बिग्रेड के पूर्वान्चल संयोजक विपिन चौधरी के साथ वृजेश, जितेन्द्र, पुष्पेन्द्र गौड़, राजकिशोर वर्मा, संजय गौतम, शैलेष कन्नौजिया, राजेश कन्नौजिया, सुग्रीव कुमार, अजय कुमार सहित 50 लोगों ने सपा की सदस्यता लिया।
इस अवसर पर सपा के जिला उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. जावेद, युनुस आलम, ई. भोला पाण्डेय, मोनू गौतम, गिरजेश गौड़ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि जिस प्रकार से लोग सपा से जुड़ रहे हैं उससे बदलाव निश्चित है। सपा लोगों की ताकत पर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
About The Author
बस्ती । समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के 50…